एजुकेशन

Best Books To Read: अपने जीवन में लाना है बदलाव तो जरूर पढ़ें ये किताबें, आपको मिलेगा हर समस्या का समाधान

Best Books To Read: ऐसी कई बुक्स हैं, जो इंसान को ना सिर्फ मोटिवेट करती हैं, बल्कि उन्हें सही रास्ता भी दिखाती हैं। यहां पर आपके लिए बेहतरीन बुक्स के बारे में जानकारी दी गई है। इन बुक्स को आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। खास बात ये है कि ये किताबें आपको सफलता की सीढ़ी भी चढ़ा सकती हैं।

Best Books To Read: आपको सफलता की सीढ़ियां चढ़ाएंगी ये किताबें, एक बार जरूर पढ़ें

आपने अक्सर सुना होगा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। जब हर कोई आपका साथ छोड़ दे, तो किताब उठा लेना चाहिए, मुश्किल भरे दौर में ये आपका हमेशा मार्गदर्शन करेंगी। किताबों से इंसान को हर दम कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता रहता है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है कि Book सबसे अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि बेहतरीन शिक्षक भी है। आज के इस तकनीकी भरे दौर में हम किताब पढ़ना ही भूल गए हैं। लेकिन ऐसी कई बुक्स हैं, जो इंसान को ना सिर्फ मोटिवेट करती हैं, बल्कि उन्हें सही रास्ता भी दिखाती हैं। यहां पर आपके लिए बेहतरीन बुक्स के बारे में जानकारी दी गई है। इन बुक्स को आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। खास बात ये है कि ये किताबें आपको सफलता की सीढ़ी भी चढ़ा सकती हैं।

भगवदगीता

पवित्र ग्रंथ गीता एक बार हर किसी को पढ़नी चाहिए। इसमें जीवन से जुड़े सभी सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएंगे। इसमें जीवन का सार मिल जाएगा। आपके जीने के रास्ते आसान हो जाएंगे।

थिंक एंड ग्रो रिच

ये बुक नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गई है। इस किताब में आपको पैसे कमाने के तरह-तरह के टिप्स मिल जाएंगे। यह पूरी तरह से बिजनेस बेस्ड बुक है। इससे आप सफलता की सीढ़ी आसानी से चढ़ सकेंगे।

Read More:- Study Habits: बच्चे नहीं कर रहे पढ़ाई? मन में डालें ये आदतें, स्टडी रूम को अच्छे से करें तैयार

रिच एंड पुअर डैड

ये किताब भी हमें पैसे कमाने के कई तरीके सिखाती है। इस किताब को भी आपको जरूर पढ़ना चाहिए। जब आप इस किताब को पढ़ेंगे तो आपको करोड़पति बनने के रहस्यों के बारे में पता चलेगा।

जीरो टू वन

यह किताब उन लोगों के लिए है जो कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। उन्हें इससे मोटिवेशन जरूर मिलेगा। वहीं, हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इंफ्लूएंस पीपुल को भी पढ़ना चाहिए। इसे डेल करनेगी ने लिखा है। यह भी एक प्रेरणादायक बुक है।

द अल्केमिस्ट

बेस्ट सेलर किताब द अल्केमिस्ट भी आपको जरूर पढ़नी चाहिए। इस किताब को पाउलो कोहेलो ने लिखा है। इसे पढ़ने के बाद आप दुनिया को अलग नजरिये से देखने लगेंगे। जो कि एक अलग ही अनुभूति होगी।

संवाद शास्त्र

इस किताब में आपके लिए अपनी बात को सही तरीके से रखने और मिस कंंम्युनिकेशन के बारे में बताया गया है। किताब में बताया गया है कि रिश्‍ते बेजान हो रहे हैं। तो ‘ भावों को व्यक्त ‘ ना कर पाने या ‘ एक-दूसरे को ठीक से कम्युनिकेट ‘ ना कर पाने के इस मर्ज के सामने संवाद कला की वैक्सीन की ज़रूरत है। बल्कि तत्काल कोटे में लाए जाने की ज़रूरत है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

खेल पत्रकारिता के आयाम

ये किताब ना सिर्फ जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि खेलों को समझने के लिए हर इंसान के लिए एक शानदार विकल्प है। वहीं इस Books में आपके लिए खेलों की बारीकियों को समझने का मौका मिलेगा।

सकारात्मक सोच

डॉ. जोसेफ मर्फी की यह किताब आपके अवचेतन मन की शक्तियों को खोलने में मदद करेगी। राइटर ने बताया है कि इस Book Read से कैसे अवचेतन मन आपके हर काम को प्रभावित करता है और कैसे इसे सही रास्ते पर लाएं।

KARMA

कर्म के ऊपर लिखी गई इस किताब के लेखक सद्गुरू हैं। उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से बताया है कि बुरे व्यवहार के लिए सजा नहीं है, बल्कि परिवर्तिन और सशक्तिकरण का जरिया है। यह Best Novels To Read की लिस्ट में शुमार है। इस KARMA बुक में बताया गया है कि, परमात्मा आपके अनुभव से कैसे आपको मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button