दिल्ली

Gokulpuri Metro: दिल्ली में भरभराकर सड़क पर गिरा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का बड़ा हिस्सा, चार घायल, मेट्रो सेवा बाधित

दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में ही उसके प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया।

Gokulpuri Mtero: दिल्ली के गोकुलपुरी में दर्दनाक हादसा, मेट्रो स्टेशन का वॉल गिरने से 4 लोग घायल


दिल्ली से एक बहुत ही हैरान करने वाले खबर आ रही है। दरअसल दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में ही उसके प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। सुबह का वक्त होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के नीचे उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही भी हो रही थी, जिस वजह से वहां से निकलने वाले 3 से चार लोगों के घायल होने की खबर भी इस हादसे में सामने आ रही है। जबकि इसमें एक शख्स मलबे में ही फंस गया। यह पूरी घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।

इस हादसे के बाद उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि स्टेशन के ढह गए हिस्से की चपेट में तीन से चार वाहन आ गए। अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई और बचाव अभियान जारी है। वहीं इस हादसे के बाद पिंक लाइन मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

बाउंड्री वॉल का हिस्सा सड़क पर गिरा

जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए जो बाउंड्री वॉल बनी थी उसी का एक बड़ा हिस्सा मेन रोड पर गिर गया। इस दौरान नीचे सड़क पर गुजर रहे तीन से चार लोग इसकी चपेट में आ गए, जिससे वह घायल हो गए। एक शख्स दीवार के मलबे के नीचे फंस गया जिससे उससे बुरी तरह से चोटें आईं हैं। हालांकि अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। इसके साथ ही मलबे में 3-4 मोटरसाइकिलें भी दबने की सूचना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मौजपुर से शिव विहार तक मेट्रो सेवाएं बाधित

वहीं इस हादसे के बाद मौजपुर से शिव विहार तक मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। घटना स्थल पर फायर सर्विस की चार गाड़ियां मौजूद थीं। पुलिस घायल शख्स की पहचान की भी कोशिश कर रही है। घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है। रास्ते से जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटा लिया गया है।

Read More:- Delhi Metro News : डीएमआरसी निकटतम मेट्रो स्टेशनों से अमृत उद्यान के लिए मुफ्त शटल सेवा कर रहा प्रदान

घायलों की पहचान कराने में जुटी पुलिस

पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला जो घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे का वीडियो हो रहा वायरल

घटना के तुरंत बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया और स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर मलबा पड़ा हुआ है और जेसीबी मलबे को हटा रही है। हादसे के बाद डीएमआरसी ने इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो के संचालन को रोक दिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button