साइना नेहवाल की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं दीपिका पादुकोण
मिल्खा सिंह और मैरी कोम के बाद अब जानी-मानी बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जीवनी पर फिल्म बनने जा रही है। साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा सकती हैं।
साइना के रोल के लिए आलिया भट्ट को भी लिया जा सकता है। लेकिन दीपिका को इस फिल्म में चुनने की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं, क्योंकि उनका इस खेल के प्रति लगाव ज्यादा है। स्वयं उनके पिता एक दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
इस फिल्म का निर्देशन, बॉलीवुड निर्देशक अमोल गुप्ते करेंगे, चर्चा है कि फिल्म की शुटिंग अगले साल शुरू की जा सकती है।