भारत

अरुणाचल में 250 चीनी घुसपैठी भारत की सीमा पर घुसे

अरुणाचल में 250 चीनी घुसपैठी भारत की सीमा पर घुसे


अरुणाचल में 250 चीनी घुसपैठी भारत की सीमा पर घुसे :- अभी उरी घटना को ज्यादा दिन हुए भी नहीं है उसी बीच खबर आ रही है कि चीन ने भी भारत में घुसने की कोशिश की है।

250 चीनी घुसपैठियों ने घुसने की कोशिश

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार अरुणाचल के दुर्गम इलाके यांसगस्ते में 250 चीनी घुसपैठियों ने घुसने की कोशिश की है।

यह घटना 9 सितंबर की है। जब यह घुसपैठी अरुणाचल प्रदेश में घुसने की कोशिश कर रहे थे। खबरों की मानें तो चीनी सैनिक चार दलों में बंटे हुए थे। ये 3 दिन तक भारतीय सीमा पर रहें।

 अरुणाचल में 250 चीनी घुसपैठी भारत की सीमा पर घुसे
चीनी घुसपैठ

यहाँ पढ़ें : पीएसएलवी ने आठ उपग्रहों से साथ भरी सफल उड़ान

45 किलोमीटर तक भारतीय सीमा के अंदर घुसे

चीनी घुसपैठी भारतीय सीमा के 45 किलोमीटर तक अंदर घुस चुके थे। तीन दिनों तक भारतीय सीमा में रहने के बाद 13 सितंबर को भारतीय सेना उन्हें वापस खदेड़ दिया। इसके बाद 14 सितंबर को दोनों देशों के फ्लैग मीटिंग हुई। इससे पहले भी कई बार चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसकर अपने हेकड़ी  दिखाती रही है।

इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं चीन ने ऐसी किसी घटना के होने से इंकार किया है।

चीन ने घुसपैठ से किया इंकार

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा  ‘भारत चीन के बीच सीमा के सवाल को लेकर चीन का पक्ष साफ है। लेकिन इसके लिए हमारे बीच बातचीत चल रही है। चीनी सीमा बल इस मामाले पर हमेशा समझौते के अनुरुप चलती है। हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी इसमें हमारा साथ देगा और शांति बरकरार रखेगा।‘

आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही चीनी सेना उत्तराखंड की सीमा पर गश्त करते दिखाई दी थी। जिसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र से शिकायत भी की थी और कारवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद केंद्र हरकत में आ गई थी। इससे पहले भी कई बार लद्दाख में चीनी सेना को चीनी को ध्वज लिए हुए देखा गया था। चीनी घुसपैठी उस समय भारत की सीमा पर चीनी ध्वज फहराने की कोशिश करते दिखाए दिए थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button