हॉट टॉपिक्स

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें किन राशियों के लिए है शुभ और किनके लिए है अशुभ।

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण होने जा रहा है इन 4  राशियों के लिए शुभ, वहीं इन चार के लिए अशुभ, जानें अपनी राशि का हाल


Highlights –

. साल का आखिरी ग्रहण और दूसरा खंडग्रास चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022, कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने जा रहा है।

. साल का आखिरी ग्रहण 4 राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

. 4 राशियों के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है।

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी ग्रहण और दूसरा खंडग्रास चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022, कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण लोगों के मन में चिंता बढ़ा  रहा है क्योंकि 25 अक्टूबर 2022 को सूर्यग्रहण होने के 15 दिन के भीतर ही यह दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है।

 जी हां, आपको हम बता दें कि दिवाली से एक दिन बाद का सूर्य ग्रहण होने के बाद लोगों के मन में अलग – अलग आशंकाएं लेकर आया। इस सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा से लेकर भाई – दूज तक एक दिन के लिए टल गए। देशभर में दोनों ही त्योहार एक दिन के बाद मनाया गया।

अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने की बात ने एक बार फिर सबको असमंजस में डाल कर रख दिया है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण वैसे तो एक प्राकृतिक घटना है जिसे हमारे ज्योतिष शास्त्र में इंसानी जीवन पर काफी प्रभावी माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण से लोगों के जीवन पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं जो उनके जीवन पर कई रूपों में असर डालता है।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र0 ग्रहण होने वाला है। यह चंद्र ग्रहण होगा। इसे लेकर ज्योतिषाचार्य क्या कह रहे हैं आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं। साथ ही कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर इसका प्रभाव बुरा तो कुछ राशियों पर अच्छा पड़ने वाला है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, एक पक्ष या 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना किसी बड़े अशुभ का संकेत माना गया है। इसी को देखते हुए लोगों के मन में आशंका है कि अब देश व समाज के सामने कोई बड़ी कठिनाई आने वाली है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन की तरह ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है, चाहे यह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। ग्रहण के बाद आने वाले करीब एक महीने तक  का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

किन – किन राशियों के लिए है शुभ और अशुभ

खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को  पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित होगा।

वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है। इसके अलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

साल का आखिरी ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा, 8 नवंबर 2022 को पड़ेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्श कल शाम 5:35 बजे से शुरू होगा और ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह करीब 7 बजे तक चलेगा।

कहां – कहां दिखने वाला है चंद्रग्रहण

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासा

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button