भारत

कैप्टन राम सिंह ठाकुर ने बनाई जन-गण-नम की देशभक्ति भरी धुन

15 अगस्त यानी ‘स्वतंत्रता दिवस’… इस महीने हर देशवासियों के मन में देश प्रेम की भावना होती है। पूरा देश देशप्रेम में डूबा नजर आता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान ‘जन मन गन’ भी सभी के लबों पर सुनाई देता है।

यह तो हम सभी जानते हैं कि राष्ट्रगान का रचयिता गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जो हम इतने सुर में राष्ट्रगान का उच्चारण करते हैं, उस राष्ट्रगान की धुन किसने कम्पोज की थी?

राष्ट्रगान जन-मन-गण की धुन के रचयिता है ‘कैप्टन राम सिंह ठाकुर’…

Capt Ram Singh

कैप्टन राम सिंह ठाकुर

जानिए, कौन है कैप्टन राम सिंह ठाकुर…

कैप्टन राम सिंह ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी तथा संगीतकार एंव गीतकार थे। उनकी जन्म तिथि भी इसकी और संकेत करती है कि वह कितने बड़े देशप्रेमी थे। उनका जन्म 15 अगस्त 1914 को हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के समीप भागसू खनियारा में एक फौजी परिवार हवलदार दलीप सिंह के यहां हुआ था। वहीं 15 अप्रैल 2002 को उनका निधन हो गया था।

राम सिंह ठाकुर ने आजाद हिंद फौज में सेवा करते हुए ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’, ‘शुभ सुख चैन’ सहित कई देशभक्ति के गीत की रचना की।

राम सिंह के पिता दलिप सिंह ने उन्हें फौजी बनने की प्रेरणा दी, लेकिन उनके दादाजी नथु चंद ने उन्हें संगीत सिखने की प्रेरणा दी। इसी के बाद उन्होंने अंग्रेजी ब्रास बैंड के संगीतज्ञ हाडसन और डानिश से भी संगीत की शिक्षा ली।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button