बिज़नस

फोर्ब्स प्रोद्योगिकी की 100 की सूची में अजीम प्रेमजी शीर्ष 20 में शामिल

देश के टेक्नोलजी कंपनी विप्रो के चैयरमेन अजीम प्रेमजी फोर्ब्स टेक्नोलजी की सूची में शीर्ष 20 में शामिल हुए है। इसके साथ ही एचसीएल के सह- संस्थापक शिव नाडार भी इस सूची में शामिल है। दोनों भारतीय फोर्ब्स के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल है। इन दोनों ने गूगल के प्रमुख एरिख श्मिट और उबर के मुख्य कार्यकारी ट्रैविस कैलानिक से पहले शीर्ष 20 उद्योपतियों में शामिल हो गए है।

azim

अजीम प्रेमजी

पहले नंबर में माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल ग्रेट्स है। जिनके पास 78 अरब डालर संपत्ति है। 100 की सूची में प्रेमजी 13वां नंबर पर है जिनके पास 16 अरब डॉलर और नाडार के पास 11.6 अरब डालर की संपत्ति है।

इसके अलावा भारतीय अमेरिकी प्रौद्योगिकी सम्राट-सिंफनी टेक्नोलॉजी समूह के मुख्य कार्यकारी रोमेश वाधवानी और सूचना प्रौद्योगिकी परामर्शक तथा आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल के संस्थापक भरत देसाई एवं पत्नी नीरजा सेठी भी इस सूची में है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button