बिज़नस

पेप्सिको ने धोनी के साथ 11 साल पुराना करार किया खत्म

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 मैच के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के साथ-साथ विज्ञापन जगत का रूतबा किसी से छुपा नहीं है। विज्ञापन क्षेत्र में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले क्रिकेटरों में धोनी का नाम भी शामिल है। लेकिन इसी क्षेत्र से धोनी के फैन्स के लिए बुरी खबर है।

जी हां, पेप्सिको ने एम.एस धोनी के साथ अपना 11 साल पुराना करार खत्म कर लिया है। यानी अब आपके फेवरेट धोनी पेप्सी के विज्ञापन में नजर नहीं आएंगे।

इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि एडवर्टाइजर्स के बीच धोनी की चमक फीकी पड़ना।

Dhoni-passion-1x2

महेंद्र सिंह धोनी

आपको बता दें, धोनी पेप्सिको से साल 2005 से जुड़े थे। वह पेप्सी के ‘ओह येस अभी’ और ‘चेंज द गेम’ जैसे अभियान में भी जुड़े थे।

फिलहाल पेप्सी का विराट कोहली और रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स विज्ञापन कर रहे हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button