बिज़नस

Hurun Rich List 2024: हुरुन रिच लिस्‍ट में गौतम अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर रहें

भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्‍ट जारी हुई है, जिसमें गौतम अडानी टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। यानी हुरुन रिच लिस्‍ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं।

Hurun Rich List 2024: शाहरुख खान ने पहली बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह बनाई, ये हैं भारत के सबसे युवा अरबपति


Hurun Rich List 2024: भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्‍ट जारी हुई है, जिसमें गौतम अडानी टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। यानी हुरुन रिच लिस्‍ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी और शिव नादर हैं। पहली बार हुरुन रिचल लिस्‍ट 2024 में 300 से ज्‍यादा भारतीय अरबपति शामिल किए गए हैं। यह 13 साल पहले जारी हुई लिस्‍ट से 6 गुना ज्‍यादा है।

पहली बार हुरुन रिच लिस्‍ट शामिल हुए इतने लोग

हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में 1500 से ज्‍यादा व्‍यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं, जो पिछले पांच सालों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी है। इन लोगों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। वहीं पहली बार इस लिस्‍ट में 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है।

जानिए किस कारण बढ़ी अडानी की संपत्ति?

अडानी की संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी पिछले साल अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में हुई तेज बढ़ोतरी को माना जा रहा है। उदाहरण के लिए, अडानी पोर्ट्स ने 98% की ग्रोथ दर्ज की, जो बढ़ी हुई परिचालन क्षमता और अतिरिक्त बंदरगाहों और कंटेनर टर्मिनलों के आगामी अधिग्रहण से प्रेरित थी। वहीं एनर्जी सेक्‍टर की कंपनियों अडानी एनर्जी, अडानी गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर के शेयरों में करीब 76 फीसदी की उछाल आई है।

शाहरुख खान ने लिस्ट में किया डेब्यू

भारतीय फिल्म स्टार शाहरुख खान ने पहली बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में जगह बनाई है। मुख्य रूप से आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी हिस्सेदारी के बढ़ते मूल्य के कारण ऐसा हुआ है। मनोरंजन उद्योग के हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स ने केवल एक वर्ष में 40,500 करोड़ रुपये जोड़े, जिसमें सात नए प्रवेशकर्ता शामिल हैं।

Read More: Hindi News Today: हमास पर काल बनकर बरस रहा इजरायल, जींद में हुंकार भरेंगे गृहमंत्री अमित शाह

भारत में सबसे युवा अरबपति

2024 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे युवा 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा (Kaivalya Vohra) हैं, जो 5 बिलियन डॉलर के क्विक कॉमर्स स्टार्टअप ज़ेप्टो के फाउंडर हैं। जेप्टो के को-फाउंडर 22 वर्षीय आदित पालिचा (Aadit Palicha) सूची में दूसरे सबसे युवा अरबपति हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button