बिज़नस

Gaming Industry: भारत में 2028 तक 6 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है मोबाइल गेमिंग का रेवेन्यू: रिपोर्ट

Gaming Industry: रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में 1,400 से अधिक गेमिंग कंपनियां शामिल हैं, जिनमें 500 गेमिंग स्टूडियो भी हैं।

Gaming Industry: भारत में तेजी से बढ़ रहा गेमिंग कंपनियों का कारोबार

भारत का मोबाइल गेमिंग बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से असर गेमिंग इंडस्ट्री के राजस्व पर देखा गया है। दरअसल इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इनोवेशन काउंसिल (Interactive Entertainment and Innovation Council) और ऑनलाइन गेमिंग फर्म विंजो (Winzo) ने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर एक रिपोर्ट पेश किया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गेमिंग इंडस्ट्री का वार्षिक राजस्व 2023 के 3.1 अरब डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2028 तक छह अरब डॉलर हो सकता है। राजस्व में बढ़ोतरी की मुख्य वजह गेमिंग यूजर्स का बढ़ना है, जो कि आने वाले चार वर्षों में करीब 70 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।

1,400 से अधिक गेमिंग कंपनियां शामिल

आईईआईसी विश्लेषण और द्वितीयक आंकड़ों के आधार पर ‘इंडिया गेमिंग रिपोर्ट 2024’ के तहत 2023 में गेम के लिए भुगतान करने वाले 14.4 करोड़ उपयोगकर्ताओं की तुलना में 2028 में यह संख्या 24 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय गेमिंग उद्योग में 1,400 से अधिक गेमिंग कंपनियां शामिल हैं, जिनमें 500 गेमिंग स्टूडियो भी शामिल हैं।

Read More : PF Withdrawal Limit: पीएफ खाते से एक बार में कितने पैसे निकाल सकते हैं आप? जानें क्या कहता है नियम

छह अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

गेमिंग का वार्षिक कारोबार 2028 तक छह अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में गेम डाउनलोड केवल चार साल में (2019 से 2023 तक) 5.65 अरब से बढ़कर 9.5 अरब हो गया। गेमिंग डाउनलोड में बढ़ोतरी की मुख्य वजह भारत में युवा आबादी का होना है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

16 प्रतिशत तक बढ़ा दिया हिस्सेदारी

इस वृद्धि ने 2023 में वैश्विक गेम डाउनलोड में भारत की हिस्सेदारी को 16 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। इसके बाद क्रमशः 4.5 अरब (7.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी) डाउनलोड के साथ ब्राजील और 4.4 अरब (7.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी) डाउनलोड के साथ अमेरिका का स्थान रहा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button