बिज़नस

Bank Holidays August: अगस्त महीने में कितने दिन रहेंगी बैंक की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

रिजर्व बैंक ने अगस्त महीने में पढ़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। देश में अलग अलग जगह में बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

Bank Holidays August : रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार अगस्त में 14 दिन बैंकों की रहेगी छुट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया जाता है। ऐसे में रिजर्व बैंक ने अगस्त महीने में पढ़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। देश में अलग अलग जगह में बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं और आप जानना चाहते है कि अगस्त में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, तो हमारा ये आर्टिकल पढ़े।

छुट्टियों की लिस्ट इस तरह से है–

रविवार को साप्ताहिक अवकाश –

6 अगस्त 2023 –  रविवार का साप्ताहिक अवकाश

13 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश

20 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश

27 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश

दूसरे शनिवार के कारण अवकाश –

12 अगस्त 2023 – दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

26 अगस्त 2023 – इस दिन चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

Read more: Bank job 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 1000 पदों पर वैकेंसी

फेस्टिवल के कारण अवकाश–

8 अगस्त 2023 – गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे

15 अगस्त 2023 – स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी

16 अगस्त 2023 – पारसी नववर्ष के चलते मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे

18 अगस्त 2023 – श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे

28 अगस्त 2023 – पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

29 अगस्त 2023 – तिरू ओणम के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

30 अगस्त 2023 – रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

31 अगस्त 2023 – रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लाहब सोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button