बॉलीवुड

Gadar Re-Release box office Collection: शानदार कलेक्शन कर रही सनी देओल कि ये फिल्म, 11 अगस्त को आएगा इसका दूसरा पार्ट

'गदर' जब 2001 में रिलीज हुई थी। तो इसने भारत में 76 करोड़ 65 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 132 करोड़ के आसपास था। 11 अगस्त को 'गदर 2' रिलीज होनी है।

Gadar Re-Release box office Collection: मेकर्स ने इस वजह से री-रिलीज की फिल्म, हो रही है शानदार कमाई

Gadar Re-Release box office Collection: सनी देओल की फिल्म गदर को 22 साल बाद 9 जून को फिर से रिलीज किया गया। ये सब 11 अगस्त को आने वाली ‘गदर 2’ का माहौल बनाने के लिए किया गया है। महौल बन भी गया है। ‘गदर’ बढ़िया कमाई कर रही है। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 30 लाख की कमाई की। दूसरे दिन भी यही प्रदर्शन जारी रखा और 45 लाख के आसपास का कलेक्शन किया।

री-रिलीज के बाद अच्छी कमाई हुई

ये 45 लाख दोबारा रिलीज हुई फिल्म के लिए काफी अच्छा नम्बर है। कुछ जगहों पर ये नम्बर 46 लाख भी बताया जा रहा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस बिजनेस के अनुसार ‘गदर’ की दूसरे दिन की कमाई 45 लाख के आसपास रही। यानी दो दिन का कुल कलेक्शन 75 लाख हो गया है। चूंकि फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी। वो वर्किंग डे था। उस दिन भी फिल्म ने कुल 700 शोज से 30 लाख कमाए थे। यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ना तय था। फिल्म की कमाई में 50 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। ये तब है, जब शनिवार को सबकी छुट्टी नहीं रहती। रविवार को ये नम्बर और ऊपर जाने की उम्मीद है। फिल्म 50 लाख का आंकड़ा छू सकती है. यदि ऐसा होता है, तो फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 1.25 करोड़ हो जाएगा, जो कि री-रिलीज के हिसाब से काफी अच्छा नम्बर है।

Read more: Mukesh Khanna Shaktimaan: 200 से 300 करोड़ में बनेगी मुकेश खन्ना की शक्तिमान फिल्म

एक हफ्ते में टकराएंगी चार बड़ी फिल्में

‘गदर’ जब 2001 में रिलीज हुई थी। तो इसने भारत में 76 करोड़ 65 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 132 करोड़ के आसपास था। 11 अगस्त को ‘गदर 2’ रिलीज होनी है। इसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं। 11 अगस्त को ‘गदर 2’ की दो और फिल्मों से टक्कर होगी। इसी दिन रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और अक्षय कुमार की OMG 2 रिलीज होनी है। इससे एक दिन पहले 10 अगस्त को रजनीकांत की ‘जेलर’ भी रिलीज होनी है। यानी एक ही हफ्ते में चार बड़े स्टार्स की फ़िल्में टकराएंगी।

Read more: Gadar Re-Release: जानें क्यों री-रिलीज हो रही ‘गदर: एक प्रेम कथा’, टिकट पर मिल रहे बंपर ऑफर

इस वजह से रिलीज हो रही फिल्म

अब ‘गदर 2’ की रिलीज से कुछ महीने पहले मेकर्स इस फिल्म को दोबारा रिलीज की हैं। दरअसल,फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि गदर की कहानी लोगों के मन में फिर से ताजा हो जाए। जिसके बाद वह इसके आगे की कहानी से खुद को कनेक्ट कर सके। खबर है कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मेकर्स इस फिल्म के टिकट पर कई लुभावने ऑफर्स लेकर आए हैं। जिसमें बाय वन गेट वन का शानदार ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही टिकट की कीमत भी सिर्फ 150 रुपए रखी गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button