बॉलीवुड

क्या…बॉबी और रणबीर के बीच शूट हुआ था किसिंग सीन? एक्टर ने किया खुलासा: Bobby Deol

Bobby Deol: फिल्म में बॉबी ने खूंखार 'अबरार हक' का किरदार निभाया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में खुलकर बात की है।

बॉबी ने एक इंटरव्यू में अपने रोल का खुलासा करते हुए कहा- फिल्म पारिवारिक है: Bobby Deol

एनिमल ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 772.33 करोड़ हो गया है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद अब फिल्म के पर्दे के पीछे और कई राज सामने आ रहे हैं, आइए जानते हैं पूरी खबर।

बॉबी ने फिल्म को बताया फैमिली ओरिएंटेड

फिल्म में बॉबी देओल ने बिना एक शब्द बोले ही सबका दिल जीत लिया। उनकी एंट्री सभी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में बॉबी ने खूंखार ‘अबरार हक’ का किरदार निभाया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में खुलकर बात की है।

Read more:- फैंस को पसंद आया दीपिका का ‘मिन्नी’ लुक, बोले बॉस लेडी आ रही हैं: Fighter

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

जिसमें बॉबी देओल कहते हैं, मैंने अपने किरदार को खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे बच्चे के रूप में देखा, जो अपने दादा की आत्महत्या से इतना सदमे में था कि उसने अपनी आवाज खो दी थी। वह अपने दादा की मौत का बदला लेने की कसम खाता है। वह बहुत फैमिली ओरिएंटेड है। इसके अलावा फिल्म में उनकी तीन पत्नियां हैं, वह थोड़े रोमांटिक भी हैं। वे अपने परिवार के लिए किसी की जान दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इसके बाद उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में एक किसिंग सीन था जो अभी तक सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया है लेकिन ये सीन ओटीटी पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा आपको फिल्म का अगला भाग भी मिलेगा जैसा कि फिल्म के अंत में संकेत दिया गया था, दूसरे भाग का नाम ‘एनिमल पार्क’ दिया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button