बॉलीवुड

Virat Kohli और Anushka Sharma लंदन में कृष्ण भक्ति में डूबे आई नजर

विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न बनाने के बाद अपने परिवार के पास लंदन चले गए थे। लंदन से उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अनुष्का और विराट ने लंदन के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्ति में हिस्सा लिया। और वह कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

 Virat Kohli और Anushka Sharma का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल


विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न बनाने के बाद अपने परिवार के पास लंदन चले गए थे। लंदन से उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अनुष्का और विराट ने लंदन के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्ति में हिस्सा लिया। और वह कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा धार्मिक स्थलों पर जाते रहते हैं। इसी बीच विराट और कोहली और अनुष्का शर्मा का सोशल वीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। और ऐसा कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए गए हैं। जिसमें वह लंदन के इस्कॉन टेंपल में कृष्ण भक्ति करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह वीडियो पिछले साल 17 जून 2023 का है

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने का जश्न बनाने के बाद विराट कोहली लंदन अपने परिवार के पास लंदन चले गए। और वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ यूनाइटेड किंगडम में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पत्नी अनुष्का संग लंदन की इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। विरुष्का फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए कपल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है लेकिन यह उनका थ्रोबैक वीडियो 17 जून 2023 का है जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।जिसमें अनुष्का और विराट जिसमें कीर्तन का लुफ्त उठाते हुए दोनों को देखा जा रहा है। जब से कपल्स ने अपने दूसरे बेबी बॉय का वेलकम किया है। वह लंदन में ही समय बिता रहे हैं। लंदन में ही अनुष्का ने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। लेकिन अनुष्का कुछ समय के लिए भारत आई थी लेकिन फिर वह लंदन चली गई।

Read more:- Virat Kohli Diet: विराट की तरह चाहते हैं अपनी बॉडी तो ऐसी रखें डाइट, मिलते हैं पूरे विटामिन-मिनरल, जानें कैसा खाना खाते हैं काेहली

अनुष्का ने शेयर की थी तस्वीर

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती रहती है। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फलों की तस्वीर शेयर की जो लंदन में उनकी हैप्पी मोमेंट्स की ओर इशारा कर रहे हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

क्या लंदन होंगे शिफ्ट विराट और अनुष्का?

अनुष्का और विराट को लेकर खबरें आई थी कि वह लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं। क्योंकि लंदन में दोनों को काफी बार एक साथ देखा गया है विराट ने 2023 में अपनी शेड्यूल से ब्रेक लिया था और उन्हें अनुष्का के साथ लंदन में देखा गया था। विराट कोहली को 2024 में भी बेटी वामिका के साथ देखा गया था। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। आखिरी बार अनुष्का को जून में मुंबई में देखा गया था। इसके बाद अनुष्का लंदन में रह रही है।

विराट कोहली ने लिया t20 से संन्यास

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने दूसरे T20 विश्व कप जीतने के बाद ही टी20आई से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। विराट कोहली की टी20आई क्रिकेट में उन्होंने 125 मैचों की 117 पारियों में4.89 औसत के साथ 4188 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और और 38 अर्थशतक जड़े हैं।

T20 वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाने पहले नंबर पर लिस्ट में रहते हुए रिटायरमेंट की घोषणा की। T20 वर्ल्ड कप में कोहली ने 35 मैच खेले हैं। और उन्होंने 1292 रन बनाए हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button