बिना श्रेणी

जाने उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जो फिट रहने के लिए करते है साइकलिंग

ट्विंकल खन्ना से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ये बॉलीवुड हसीनाएं फिट रहने के लिए करते है साइकलिंग


हमारे लिए अपनी बॉडी को फिट रखना कितना जरूरी होता है ये शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। आज के समय पर हर व्यक्ति फिटनेस का  शौकीन होता है लेकिन इस फिटनेस को पाने के लिए उन्हें कितना कुछ करना पड़ता है। आम लोग हो या फिर हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी सभी लोग फिटनेस के शौकीन होते है और फिट रहने के लिए वो क्या कुछ नहीं करते। वो घंटों तक जिम में पसीना बहाने से लेकर स्ट्रिक्ट डाइट तक ऐसी कई एक्ट्रेस को अपने डेली रूटीन में शामिल करते है। अगर हम बॉलीवुड सितारों के फिटनेस की बात करें, तो हमारे बॉलीवुड सितारें भी फिटनेस की दौड़ में पीछे नहीं रहते है। तो चलिए आज जानते है उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो फिट रहने के लिए करते है साइकलिंग।

सोनाक्षी सिन्हा: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कौन नहीं जानता। आज के समय पर सोनाक्षी सिन्हा को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। अगर हम बात करें सोनाक्षी सिन्हा के फिटनेस की तो वो काबिलियत तारीफ है। एक समय था जब सोनाक्षी अपने वजन अधिक कारण काफी ज्यादा ट्रोल होती थी लेकिन आज के समय पर सोनाक्षी ने जैसे अपने फिटनेस गोल को एचीव किया है वो हम सभी लोगों को हैरान भी करता है और इंस्पायर भी। आपको बता दे कि सोनाक्षी को साइकल चलाना बहुत पसंद है इस लिए जब भी उनको समय मिलता है वो साइकलिंग करती है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि साइकलिंग फेस ग्लो के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

ट्विंकल खन्ना: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को भी साइकलिंग बहुत ज्यादा पसंद है। ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने पति यानि कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ साइकलिंग के लिए निकलती हैं। बॉडी फिटनेस के महत्व वह भी बखूबी समझती हैं शायद इसी लिए मौका मिलते ही अपनी साइकल राइड पर निकल जाती है।

https://www.instagram.com/p/CJYMrIxLTN4/?utm_source=ig_web_copy_link

और पढ़ें: नहीं रहे ट्रेजेडी किंग, पाकिस्तान से भारत तक के सफर में बॉलीवुड ने दी एक अलग पहचान

बिपाशा बसु: आपको बता दे कि की बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहा जाता है। बिपाशा बसु को बॉलीवुड में उनकी फिटनेस और हॉट अवतार के लिए जाना जाता है। बिपाशा बसु इसके लिए कितनी सजग होंगी इस बात का अंदाजा उनके फिगर को देख कर पता चलता है। आपको बता दे कि बिपाशा साइकलिंग का कोई भी मौका नहीं छोड़ती।

https://www.instagram.com/p/CL5rUxkjCpZ/?utm_source=ig_web_copy_link

सारा अली खान: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फिटनेस जर्नी हम सभी लोगों को मोटिवेट करती है। आपको बता दे कि बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को साइकलिंग बहुत ज्यादा पसंद है वो अक्सर भाई इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई में साइकलिंग करती नजर आती है। सिर्फ साइकलिंग ही नहीं बल्कि सारा अपने वर्कआउट सेशन की भी कई तस्वीरें शेयर करती रही है।

https://www.instagram.com/p/CDtR2Y5JZcH/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button