मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: लाखों दिलों की धड़कन रेखा हमेशा तनहाई में रह गई

बर्थडे स्पेशल: लाखों दिलों की धड़कन रेखा हमेशा तनहाई में रही गई


बर्थडे स्पेशल: लाखों दिलों की धड़कन रेखा हमेशा तनहाई में रही गई:- अपने नशीली आदाओ से सबको कातिल बनाने वाली बॉलीवुड एक्टर रेखा की जिदंगी में एक साल और जुड़ गया है। बॉलीवुड में सदाबहार अपनी सुदंरता से सबको दीवाना करने वाली रेखा आज 62 साल की हो गई है। लेकिन हर साल उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी बढ़ती जा रही है।  अपने जमाने मे रेखा बॉलीवुड की रानी हुआ करती थी और अब भी वह अपनी उम्र के हिसाब से बहुत फिट है और आज के दौर की अच्छी –अच्छी एक्ट्रेस को अपनी खूबसूरती और फिटनेस से मात देती हैं। रेखा को उनके फैन्स के द्वारा हमेशा से बहुत ज्यादा प्रसंशा मिली है।

रंग संवला होने के कारण बॉलीवुड में डेब्यू करने में हुई थी परेशानी

साउथ की होने के कारण रेखा संवाली थी और उसके साथ ही मोटी भी थी। जिसके कारण उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने में परेशानी आई। लेकिन उनके काम ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में शुमार कर दिया। अस्सी की दशक में रेखा ने बॉलीवुड में आंधी सी ला दी। उनका गेंहूवा रंग और सुंदर नैन नक्स लोगों को उनकी फिल्म देखने के लिए मजबूर करते थे। उनकी कातिल आवाज तो आज भी लोगों की जहन में बैठी है। अपने 40 साल के करियर में रेखा ने 180 फिल्में लिखी है। अपनी फिल्मी करियर और बेहतरीन एक्टिंग के लिए रेखा को पद्माश्री और लाइफ टाइम अचिव्मेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

बर्थडे स्पेशल: लाखों दिलों की धड़कन रेखा हमेशा तनहाई में रही गई
रेखा

जिदंगी ने हमेशा अकेला छोड़ा रेखा को

‘इन आंखों की मस्ती’ के द्वारा रेखा लाखों दिलों पर राज करने लगी। लेकिन इतनी सफलता मिलने के बाद भी उनकी जिदंगी इतनी आसान नहीं थी। रेखा ने कई हिट फिल्में दी है जैसे- खून भरी मांग, उमराव जान, सिलसिला। लेकिन इनकी स्वयं की जिंदगी  बहुत ही दुविधा औऱ परेशानियों में गुजरी है। रेखा का कई एक्टर के साथ संबंध रहे है। जैसे विनोद मेहरा, राज बब्बर, अक्षय कुमार। इन सबमें वह सबसे ज्यादा चर्चा में सदीं के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ चर्चा में रही। इन दोनों के बारे किसी को भी साफ तौर पर कुछ नहीं पता है। लेकिन आज के दौर में यह लोगों के लिए एक विषय बन गया है। दुख की बात यह है कि रेखा लाखों लोगों के दिल की धड़कन बनी लेकिन हमेशा अकेली ही रह गई।

रेखा ने आज के दौर के बच्चों के कई प्रेरणादायक शिक्षा दी है। उनका हमेशा से कहना था कि यह कभी मत सोचो की जिदंगी हमें क्या देती  सब उसके लिए खुश रहो और एक आशा हमेशा दिल में कायम रखो कि एक दिन सब ठीक हो जाएंगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button