जल्द सगाई करेंगे बिपाशा-करण!
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर जल्द ही एक-दूसरे को हमसफर बनाने जा रहे हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक अगले महिने मार्च में दोनों सगाई कर सकते हैं।
इसके साथ-साथ खबरें यह भी यह है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में इसलिए नही बंध पा रहे थे, क्योंकि करण और उनकी एक्स वाइफ यानि जेनिफर विंगेट का तलाक फाइनल नही हो पा रहा था। लेकिन अब मार्च में वह सगाई कर शादी के बंधन में भी जल्द बंध सकते हैं।
आपको बता दें, करण और बिपाशा ने साथ में अलोन फिल्म में काम किया था, जिसके बाद से वह दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।