बिग बॉस

Bigg Boss OTT 3 की पहली कंटेस्टेंट बनी चंद्रिका दीक्षित का शो से हुआ एलिमिनेशन, शो में नहीं चला पाई अपना जादू

Bigg Boss OTT 3 में वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित शो से बाहर हो गई है। उनका गेम लोगों को पसंद नहीं आया। शो के होस्ट अनिल कपूर ने चंद्रिका दीक्षित को वीकेंड के वार पर जमकर डांट लगाई थी। चंद्रिका दीक्षित के एविक्ट होने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश है।

Bigg Boss OTT 3 के घर से बाहर होते ही चंद्रिका दीक्षित मेकर्स पर लगाया बायस्ड होने का आरोप


चंद्रिका दीक्षित ने Bigg Boss OTT 3 से एलिमिनेट होते ही मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगाया है। वडा पाव गर्ल ने यह भी कहा है कि उनकी शो में इमेज खराब करने की कोशिश की गई है।

Bigg Boss OTT 3 रियलिटी शो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो में दर्शकों को कई सारे ड्रामा एक साथ देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस के घर में एक-एक करके तेजी से कंटेस्टेंट बाहर हो रहे हैं। जहां इसी बीच एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट हो चुका है। इस वीकेंड पर बिग बॉस ओटीटी’3 मे घर की पहली सदस्य चंद्रिका दीक्षित का शो से एलिमिनेशन हो चुका है।

चंद्रिका को आए कम वोटो की वजह से उनका सफर यहीं खत्म हो गया है शो के होस्ट अनिल कपूर ने चंद्रिका के बेकार होने से पहले चंद्रिका की अच्छी खासी क्लास ली थी। और अनिल कपूर ने कहा था कि चंद्रिका के घर में खुद के मुद्दे नहीं होते और दूसरों के मुद्दों में घुसती रहती है और विक्टिम कार्ड प्ले करती है।

Read more:- Bigg Boss OTT 3 में क्या Vishal Pandey,की वजह से , लवकेश कटारिया हो जाएंगे बेघर

We’re now on WhatsApp. Click to join

सोशल मीडिया पर उनके घर से बाहर होने के बाद का इंटरव्यू काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें वह इतनी जल्दी शो से बाहर आने का गुस्सा मेकर्स पर निकलती हुई नजर आ रही है। शो के मेकर्स पर वडा पाव गर्ल ने कहीं गंभीर आरोप लगाते हुए शो को बायस्ड भी कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss ott 3 Khabri (@biggbossott3.tazakhabar)

चंद्रिका दीक्षित ने इंटरव्यू में क्या कहा?

बिग बॉसओटीटी 3 से एलिमिनेशन होने के बाद चंद्रिका दीक्षित इंटरव्यू दे रही है। इंटरनेट पर उनका एक वीडियो क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह मेकर्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि शो में मुझे नीचे गिराने और नेगेटिव दिखाने की साजिश रची गई। चंद्रिका बोली कि आप किसी को गिरा रहे हो और एक को उठा रहे हो आप ऐसा कैसे कर सकते हो? अब यह समझ में आ गया कि इंसान अपना मतलब निकालने के लिए कुछ भी कर सकता है।

मैंने कभी किसी के लिए गलत नहीं बोला, पहले लोगों को मेरा पॉजिटिव साइड दिखाया गया उसके बाद मेरा पॉजिटिव साइड तो दिख गई तो बोला अब नेगेटिव साइड दिखाते हैं।

 

Back to top button