बिग बॉस

अब लगेगी मुनव्वर फारूकी की क्लास क्योंकि वाइल्डकार्ड एंट्री में आ रही हैं आयशा खान: Bigg Boss 17

कल सलमान खान ने भी उनके गेम को लेकर उनकी क्लास लगाई थी और अब उनकी क्लास लगाने के लिए शो में नई वाइल्डकार्ड एंट्री आने वाली है। इस बात का खुलासा शो के नए प्रोमो में हुआ है, आइए देखते हैं।

कौन हैं मुनव्वर फारूकी पे गंभीर आरोप लगाने वाली आयशा खान?: Bigg Boss 17


बिग बॉस 17 को शुरू हुए 8 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसे हैं जो शो में चर्चा का विषय बने हुए हैं, उनमें से एक नाम है मुनव्वर फारूकी का। कल सलमान खान ने भी उनके गेम को लेकर उनकी क्लास लगाई थी और अब उनकी क्लास लगाने के लिए शो में नई वाइल्डकार्ड एंट्री आने वाली है। इस बात का खुलासा शो के नए प्रोमो में हुआ है, आइए देखते हैं।

ये वाइल्डकार्ड कोई और नहीं बल्कि मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड आयशा खान है। हाल ही में उन्होंने ये बात अपने पॉडकास्ट में दर्शकों के साथ शेयर की थी। प्रोमो में आयशा ने कहा कि वह बिग बॉस के घर में मुनव्वर से माफी मांगने आई हैं।

Read more:- इन 3 कंस्टेंट्स की वजह से ही चलता है बिग बॉस का घर, सलमान खान ने किया नाम का खुलासा!: Bigg Boss 17

आयशा ने लगाए मुनव्वर पर गंभीर आरोप

आयशा ने इंटरव्यू में बताया कि एक बिग बॉस कंटेस्टेंट ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए उनसे मिलने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्होंने सहमति दी थी, लेकिन वीडियो बनाने में वो असफल रहे। इस दौरान, उसका यह जानकर चौंकाने वाला अनुभव रहा कि उसके संग रिश्ते में धोखा हुआ। उसने किसी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर देखीं और पता चला कि उस व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड से बिग बॉस के बाद शादी का वादा किया था। यह सब आयशा को समझने में समय लिया और उसने ये बताया कि टीवी और सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले चेहरे अक्सर सच्चाई छिपाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

उसने किसी नाम न लिए लेकिन उसकी बातों से लोगों को ऐसा लगा कि वो उस बिग बॉस कंटेस्टेंट ‘मुनव्वर’ के बारे में ही बात कर रही थी। इस सम्बन्ध में क्या सच है और क्या झूठ, यह सब बिग बॉस में जानने के बाद ही साफ होगा।

Read more:- मुनव्वर की गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक साथ 2 लड़कियों को कर चुके हैं डेट!: Bigg Boss 17

कौन है आयशा खान ?

आयशा खान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आयशा आए दिन अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स को दीवाना बनाती नजर आती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button