बिग बॉस

Bigg Boss 17: ईशा और अभिषेक के बीच बिग बॉस 17 में हुई लड़ाई, बीच-बचाव के लिए पहुंचे सलमान खान

रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। बिग बॉस 17 के घर में कई खिलाड़ियों ने शानदार एंट्री की। कुछ के बीच नोक-झोंक हुई तो कुछ के बीच लड़ाई। ग्रैंड प्रीमियर में ईशा मालवीय ने तो अभिषेक कुमार पर मारपीट करने का आरोप तक लगा दिया। इस वजह से सलमान खान बहुत गुस्सा हो गए।

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर लगाया मारपीट का आरोप, आगबबूला हुए सलमान खान


Bigg Boss 17: बिग बॉस 17’ की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। ग्रैंड प्रीमियर पर देखा गया कि शो में एक्टिंग, सोशल मीडिया, जर्नलिज्म, लॉ, गेमिंग समेत कई फील्ड से चर्चित कंटेस्टेंट्स आए हैं। शो में कुल 17 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इनमें टीवी के दो पॉपुलर कलाकार अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय भी शामिल हैं। दोनों को ‘उड़ारिया’ में साथ देखा गया था। बता दें, अभिषेक और ईशा रिलेशनशिप में थे, लेकिन मतभेदों के कारण अचानक अलग हो गए। अलग होने के बाद, दोनों एक बार फिर ‘बिग बॉस 17’ नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि उन्होंने मनमुटाव को खत्म नहीं किया है और अभी भी मतभेद हैं।

ईशा ने अभिषेक पर लगाया आरोप

अभिषेक ने माना कि हां वह पॉजेसिव हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव से वह चंडीगढ़ गए थे। वह इन चीजों के बारे में नहीं जानते थे। वह ईशा से प्यार करते थे और उन्हें किसी और के साथ नहीं देखना चाहते थे। ईशा मालवीय ने कहा कि उन्होंने काफी कुछ सहा है, लेकिन वह फिजिकल वायलेंट नहीं सह सकती हैं। इस पर अभिषेक नाराज हो गए। फिर ईशा ने कहा कि एक बार अभिषेक ने उन पर हाथ उठाया।

आग बबूला हुए सलमान खान

सफाई में ‘बेकाबू’ एक्टर ने कहा कि वह नाखून मार रही थीं। इसलिए उन्होंने बचाव में ऐसा किया। दोनों के बीच बहस होने लगी, तभी सलमान नाराज हो गए और अभिषेक से आवाज नीचे करने की बात कही। फिर सलमान ने दोनों को समझाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान को करना पड़ा बीच-बचाव

जैसे ही अभिषेक ने अपना बचाव करने की कोशिश करते हुए आवाज उठाई, सलमान खान ने उन्हें शांत होने के लिए कहा हालांकि, सलमान ने ईशा से यह भी कहा कि उन्हें नेशनल टीवी पर ऐसी बातों को करने की थोड़ी समझ होनी चाहिए और उन्हें अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है। ईशा और अभिषेक की बहस तब तक जारी रही जब तक सलमान ने बीच में नहीं टोका।

‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट्स

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के अलावा, ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेट्स में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा समेत 17 पार्टिसिपेंट्स शामिल हैं। इस शो को जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है।

Read More:Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में रेड लेदर जैकेट में जलवा बिखेरते नजर आए सलमान

इस वजह से हुआ था ईशा और अभिषेक का ब्रेकअप

अभिषेक कुमार ने कहा कि अगर उन्हें ईशा की वजह से अटेंशन मिलता है तो वह उनका यूज भी कर लेंगे, जिसके बाद वह काफी नाराज हुईं। दोनों के बीच गरमा-गरमी हुई। ईशा ने कहा कि अभिषेक बहुत पॉजेसिव हैं। एक किस्सा सुनाते हुए ईशा ने कहा कि उडारियां के सेट पर उनकी और अंकित की शादी होने वाली थी, इस बात से परेशान अभिषेक ने खुद को घंटों बंद कर लिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button