भोजपुरी

Pawan Singh Top Bhojpuri Songs: किसी भी पार्टी में जान फूकने के लिए काफी है पवन सिंह के ये 5 गाने, आप भी सुने

पवन सिंह के कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिग म्यूजिक में दिखते हैं। वैसे तो पवन के कई गाने हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया और यूट्यूब पर इन गानों ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं पवन के वो टॉप 5 गाने जिन्हें यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले।

Pawan Singh Top Bhojpuri Songs: यूट्यूब पर ट्रेंडिग म्यूजिक में हैं पवन सिंह के ये गाने, फैंस को भी आते हैं काफी पसंद


Pawan Singh Top Bhojpuri Songs: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट मशीन कहा जाता है। इसका कारण यह है कि पवन की हर फिल्म, एलबम और गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। भारत में जिस तरह बॉलीवुड के हिंदी गानों को क्रेज है, ठीक उसी तरह भोजपुरी गाने भी खूब सुने जाते हैं। बात करें पवन सिंह के गानों की तो पवन का जलवा देश से लेकर विदेश तक देखने को मिलता है। लॉलीपॉप लागेलू जैसे गाने के हिट सिंगर पवन सिंह अब हिट (Top Bhojpuri Songs) मशीन बन चुके हैं। पवन सिंह के कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिग म्यूजिक में दिखते हैं। वैसे तो पवन के कई गाने हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया और यूट्यूब पर इन गानों ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं पवन के वो टॉप 5 गाने जिन्हें यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले।

Pawan Singh Top Bhojpuri SongsPawan Singh Top Bhojpuri Songs: किसी भी पार्टी में जान फूकने के लिए काफी है पवन सिंह के ये 5 गाने
Pawan Singh Top Bhojpuri Songs

राते दिया बुताके

पवन सिंह के सभी हिट गानों में ‘राते दिया बुताके’ सुपरहिट है। ये गाना भोजपुरी के हिट गानों में एक है, जो कई स्पेशल मौकों पर ताजा हो जाता है। गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी देखने को मिल रही है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है। सत्या पवन की हिट फिल्म में एक है। राते दिया बुताके पिया.. गाना पवन का अब तक का सबसे हिट गाना इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले। गाने को 541 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

 

ले लो पुदीना

पवन सिंह का गाना ‘ले लो पुदीना’ यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग सांग (Trending song) पर रहता है। गाने को पवन सिंह ने गाया है। रिलीज के बाद से अब तक इस गाने को फैंस का प्यार मिल रहा है। गाने के लिरिक्स कुंदन पांडेय और अर्जुन अकेला ने लिखे हैं और इसे संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। यूट्यूब पर गाने को 357 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं,जोकि पवन के सबसे ज्यादा व्यूज गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

Read More: Khesari Lal Yadav: यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है खेसारी लाल का ये गाना, 500 मिलियन का आंकड़ा किया पार

मीठा मीठा बथे कमरिया

पावरस्टार पवन सिंह के हिट गानों की लिस्ट में शामिल है भोजपुरी गाना ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’। इस गाने में पवन डिंपल सिंह के साथ रोमांस करते दिखे। गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल आशीष वर्मा ने लिखे हैं। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त हिट रहा। गाने को 213 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

Read More: Bollywood Sexy Movies: बॉलीवुड की 10 ऐसी फिल्में जो उड़ा देंगी आपके होश

लॉलीपॉप लागेलू

पवन सिंह के हिट गानों (hit bhojpuri song) की बात हो और लॉलीपॉप लागेलू गाना शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस गाने के बदौलत ही पवन सिंह को देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इस गाने के कारण ही उन्हें लॉलीपॉप स्टार कहा जाता है। लॉलीपॉप लागेलू गाना सिर्फ भोजपुरिया दर्शक ही नहीं बल्कि भारत समेत विदेशों में भी खूब मशहूर हुआ। भारत में किसी भी शादी-पार्टी और डीजे में यह गाना आज भी बजाया जाता है। व्यूज की बात करें तो पवन के इस गाने को यूट्यूब पर 210 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

छलकता हमरो जवनिया

पवन सिंह के टॉप और हिट गाने में दूसरे नंबर पर गाना ‘छलकता हमरो जवनिया’ है। काजल राघवानी के साथ गाने में पवन सिंह का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने ने यूट्यूब 442 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल किए।

Read More: Monalisa hot sexy video: ‘मिस्टर लोवा लोवा’ गाने पर थिरकती नजर आईं मोनालिसा, वीडियो हो रहा वायरल

तू आई नहीं

आपको बता दें कि हाल ही में हिंदी फिल्म स्त्री 2 के लिए भी पवन सिंह ने एक गाना गया जो रिलीज होते ही वायरल हो गया था। गाने के बोले थे- तू आई नहीं। इस गाने में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने परफॉर्म किया है। गाना चार्टबस्टर पर टॉप पर है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button