भोजपुरी

Pawan Singh: चुनाव में मिली हार के बाद पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान, ऐसा होगा भोजपुरी स्टार का नया अवतार

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की कारकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उनकी उम्मीदवारी ने इस सीट पर सबकी निगाहें केंद्रित कर दी थीं।

Pawan Singh: पवन सिंह सर्व समाज पार्टी का करेंगे गठन, बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़े थे पवन सिंह


Pawan Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 मे बिहार की कारकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भोजपुरी स्टार की वजह से इस सीट पर हर किसी की निगाहें जमी हुई थीं हालांकि पवन सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन उन्हें एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से ज्यादा वोट मिले। दिलचस्प बात ये है कि पीएम मोदी और अमित शाह तक ने कुशवाहा का प्रचार किया था। वहीं चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे पवन सिंह अब पूरी तरह राजनीति में उतकर दमखम दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है।

चुनाव में मिली हार के बाद पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान

पवन सिंह लोकसभा चुनाव में मिले जनता के प्यार और समर्थन के चलते उत्साह से लबरेज हैं और इसी के साथ भोजपुरी स्टार ने अपने पॉलिटकल करियर को लेकर बड़ा दांव खेला है। दरअसल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह की पार्टी का नाम सर्व समाज पार्टी होगा और उनकी पार्टी साल 2025 में बिहार में विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी। इतना ही नहीं पवन सिंह के करीबियों के मुताबिक भोजपुरी स्टार अब पूरे बिहार में आशीर्वाद यात्रा भी निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

सर्व समाज पार्टी का उद्देश्य और पवन सिंह की रणनीति

वहीं सर्व समाज पार्टी के गठन के पीछे पवन सिंह का उद्देश्य बिहार में एक नया राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करना है, जो हर वर्ग और समाज की आवाज बने। पवन सिंह ने अपनी पार्टी के माध्यम से बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने व्यापक रूप से आशीर्वाद यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया है।

भोजपुरी स्टार का नया अवतार

भोजपुरी फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाले पवन सिंह अब राजनीति के मैदान में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। उनके करीबियों के अनुसार, पवन सिंह अब पूरे बिहार में जनता के बीच जाकर आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा उन्हें जनता के और करीब लाने के साथ-साथ उनकी नई पार्टी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का भी काम करेगी।

Read More: PM Modi Bihar Visit: आज बिहार दौरे पर पीएम मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटन

बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़े थे पवन सिंह

इसके अलावा आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और सीपीआई (एमएल) के राजा राम से था। काराकाट सीट पर हुए इस त्रिकोणीय मुकाबले में राजाराम सिंह 3 लाख 18 हजार 730 वोट पाकर विजयी हुए, जबकि पवन सिंह 2 लाख 26 हजार 474 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि उपेंद्र कुशवाहा 2 लाख 17 हजार 109 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button