भोजपुरी

Bhojpuri Video: दुनिया भर में बढ़ रहा भोजपुरी गानों का क्रेज, पवन सिंह के गाने पर इस विदेशी ने बनाया रील, लोगों का मिला फुल सपोर्ट, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: पवन सिंह के गानों पर किली पॉल रील बनाते नजर आते रहते हैं लेकिन जो वीडियो अब वायरल हो रहा है वो थोड़ा अलग है। वीडियो सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।

Bhojpuri Video: इंस्टाग्राम पर हैं किली पॉल के 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, लोगों ने वीडियो पर किए तरह तरह के कमेंट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह अपने जबरदस्त अभिनय और गायकी की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। पवन सिंह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज होने की जानकारी देते रहते हैं। फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं और पसंद भी करते हैं। अभिनेता अपने गानों को लेकर यूट्यूब पर दर्शकों के बीच छाए रहते हैं। पवन सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। उनके गानों पर भी लाखों लोग रील्स बनाते हैं। और सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। लेकिन खास बात तो ये है कि पवन सिंह के फैंस सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। जो उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक विदेशी से पवन सिंह के गाने पर जबरदस्त रील बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

आपको बता दें कि पवन सिंह के गानों पर किली पॉल रील बनाते नजर आते रहते हैं लेकिन जो वीडियो अब वायरल हो रहा है वो थोड़ा अलग है। Bhojpuri Video वीडियो सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही एक ने यूजर ने लिखा, ”एक बार अब आप पवन सिंह जी के साथ काम कर लो भोजपुरी में” एक ने लिखा, ”अपना फुल सपोर्ट है जी।”

लोगों ने किए तरह तरह के कमेंट Bhojpuri Video

वहीं एक यूजर ने लिखा, ”Killi भाई भी पावर स्टार के फैन हो गए।” एक ने लिखा, ”आप चिराग भैया के साथ एक वीडियो शूट कीजिए। इसे पहले भी कीली पॉल ने जब अपनी बहन के साथ भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह के गाने लगावेलु जब लिपिस्टिक… लिप सिंक वीडियो शेयर किया था तो उसे भी खूब पसंद किया गया था। बता दें कि कीली पॉल लीप सिंक वीडियो शेयर करते हैं।

Read More:- Kangana Ranaut Film Emergency: फिल्म इमरजेंसी को लेकर बवाल, कंगना रनौत को डीएसजीएमसी भेजेगी कानूनी नोटिस, पांच दिसंबर को चंडीगढ़ के कोर्ट में होगी सुनवाई

तंजानिया के पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Bhojpuri Video

आपको बता दें कि किली पॉल तंजानिया के एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। साउथ अफ्रीका के किली पॉल भारत समेत पूरी दुनिया में काफी मशहूर हो गए हैं। 26 साल में इन्होंने शॉर्ट वीडियो और डांसिंग स्किल से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है। आपको बता दें कि किली पॉल एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो अपनी बहन के साथ लिपसिंक वीडियो बनाकर फेमस हो गए थे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

इंस्टाग्राम पर हैं 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स Bhojpuri Video

किली पॉल के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उनके साथ 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग जुड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किली पॉल की इनकम हर महीने एक से पांच लाख तक की है। जो कि वो अपने रील्स से कमाते हैं। इतना ही नहीं, वे किसी बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर भी मोटी कमाई करते हैं। आज एक बड़े सोशल मीडिया स्टार होते हुए भी किली पॉल एक साधारण सा जीवन व्यतीत करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button