भोजपुरी

Bhojpuri Song Dance: भोजपुरी गाने पर रिकी पोंड ने किया शानदार डांस, यूजर्स ने किया जमकर कमेंट

डांसिंग डैड के नाम से मशहूर रिकी पोंड का भोजपुरी गाना 'लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी' पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri Song Dance: वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स, आप भी देखकर लें आनंद…


Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो की भरमार है। फिर चाहे वो ‘डांसिंग दादी’ का शानदार डांस हो या ‘डांसिंग डैड’ के शानदार डांस मूव्स। डांस के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही ‘डांसिंग डैड’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ‘डांसिंग डैड’ के नाम से मशहूर रिकी पोंड वीडियो में ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी’ गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ‘डांसिंग डैड’ के वीडियो भारत में काफी मशहूर है। लोग उनकी वीडियो का खूब पसंद करते हैं।

भोजपुरी गाने पर किया शानदार डांस

अमेरिका के डांसिंग डैड रिकी पोंड एक नई वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वीडियो में रिकी बॉलीवुड गाने पर नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में उन्हें अरविंद्र अकेला उर्फ कल्लु के हिट भोजपुरी गाने ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी’ पर नाचते हुए देखा जा सकता है। उनकी प्यारी मुस्कान और जोश ने सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी। रिकी पॉन्ड सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि तमिल, मलयालम, पंजाबी भाषाओं के गानों पर भी डांस वीडियो बनाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ricky Pond (@ricky.pond)

Read More: Sofia Ansari Sexy Video Viral: अपनी अदाओं से कर रही लोगो को घायल, सोफिया का ये वीडियो आपकी सांसे अटका देगा…

वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

रिकी पोंड के इस डांसिंग वीडियो को नेटीजन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रिकी पॉन्ड ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो का कमेंट सेक्शन पोंड के डांस परफॉर्मेंस की प्रशंसा से भरा हुआ है। एक यूजर ने कमेंट किया ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी’, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘मेरा दिन बना दिया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button