भोजपुरी

Bhojpuri Romantic Song: ‘धड़क जाला छतिया’ गाने को मिले लाखों में व्यूज, आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट

Bhojpuri Romantic Song: साल 2016 में इस जोड़ी की ऐसी ही एक हिट फिल्‍म आई थी 'राम लखन', इसमें दोनों के ऊपर फिल्‍माया गया गीत 'धड़क जाला छतिया' बेहद शानदार है। यदि आप भोजपुरी में रोमांटिक गीतों के दीवाने हैं, तो आम्रपाली और निरहुआ का यह गीता आपका दिल जीत लेगी।

Bhojpuri Romantic Song: दर्शकों को खूब पसंद आ रहा आम्रपाली और निरहुआ का ये रोमांटिक गाना

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की रोमांटिक जोड़ी जबरदस्‍त है। दोनों फिल्‍मी पर्दे पर हों या असल जिंदगी, साथ में बड़े प्‍यारे लगते हैं। यही कारण है कि दोनों ने साथ में जितनी भी फिल्‍में की हैं, कमोबेश सभी सुपरहिट रही हैं। इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। इनके फैंस इनके गाने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। यूट्यूब पर कोई भी इनका गाना रिलीज होता है तो उस पर लाखों में व्यूज भी जाते हैं।

साल 2016 में इस जोड़ी की ऐसी ही एक हिट फिल्‍म आई थी ‘राम लखन’, इसमें दोनों के ऊपर फिल्‍माया गया गीत ‘धड़क जाला छतिया’ बेहद शानदार है। यदि आप भोजपुरी में रोमांटिक गीतों के दीवाने हैं, तो आम्रपाली और निरहुआ का यह गीता आपका दिल जीत लेगी। सतीश जैन के डायरेक्‍शन में बनी ‘राम लखन’ के इस गाने को कल्‍पना और रजनीश ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है।

Read More:- Bhojpuri Gana: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा ‘होता दरदिया ए हो पिया’ गाना, मिल चुके 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज

प्‍यारे लाल यादव ने लिखा गाना

गीत के बोल प्‍यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत राजेश रजनीश ने तैयार किया है। म्‍यूजिक मेलेडी वाला है, जो कानों को सुकून देता है। गीत का सीक्‍वेंस रोमांस का है। जहां आम्रपाली गुलाबी साड़ी में अपने ऑनस्‍क्रीन सईया जी निरहुआ से व्‍यथा सुना रही हैं। वह कहती हैं, ‘सेजिया से राजा जी बुलावे ला सेजरिया, थर थर कांपे मोर सगरी शरीरिया, कईसे बतलाई बाटे लाज वाली बतिया… सुना ऐ राजा… छुअला त छूते धड़क जाला छतिया।’

We’re now on WhatsApp. Click to join

दो भाइयों की कहानी है फिल्‍म ‘राम लखन’ 

आम्रपाली दुबे की यह बात सुनकर खेसारी का मन बावरा भी उसी अंदाज में जवाब देता है। वह कहते हैं, ‘मनवा खेलाड़ी रोज मारे ला गुलटिया, रात भर जागी ले फेरी ले करवटिया, चला ऐ रानी… करे इंतजार देखा हमनी के खटिया।’ फिल्‍म ‘राम लखन’ दो भाइयों की कहानी है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ परवेश लाल यादव, शुभ‍ि शर्मा, मनोज टाइगर और संजय पांडेय भी हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button