भोजपुरी

Bhojpuri News : बहन बहन बन गई एक दूसरे की सौतन, फिर क्या हुआ इंटरनेट पर हो रहा है वायरल

इस वीडियो में पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मोनालिसा की जोड़ी है। त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित है।

Bhojpuri News : पवन सिंह और अक्षरा सिंह के साथ मोनालिसा की त्रिकोणीय प्रेम कहानी,पर्दे पर मचा देती है धमाल


पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हर भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद करता है। इनकी जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है तो धमाल मचा देती है। इस बीच एक वीडियो यूट्यूब पर एक वीडियो देखा जा रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मोनालिसा की जोड़ी दिखाई दे रही है।

Read More: Bhojpuri News of Iran : भोजपुरी गाने ईरान में सबसे अधिक वायरल, मसूद फर्जी ने बताई दिलचस्प कहानी

अक्षरा सिंह पवन सिंह से अपने प्यार का इजहार करती हैं, लेकिन पवन सिंह पहले से शादीशुदा होता हैं। इस फिल्म का वीडियो क्लिप खूब देखा जा रहा है, क्योंकि इसका टाइटल बहन बहन बन गई एक दूसरे की सौतन। दर्शक इसे खूब देख रहे हैं क्योंकि इस में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के साथ मोनालिसा की त्रिकोणीय प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह जिम कर रहे हैं और तभी अक्षरा सिंह आती है और अपने प्यार का इजहार करती हैं, लेकिन पवन सिंह मना कर देते हैं। मोनालिसा जो इस फिल्म पवन सिंह की पत्नी का रोल कर  रही हैं, वह सब देख लेती हैं और कई राज से पर्दा उठ जाता है।अक्षरा सिंह  एक तरफा प्यार पवन सिंह से करतीं हैं, जब पवन सिंह अक्षरा सिंह से कहते हैं कि इस जनम में ऐसा नहीं हो सकता, अक्षरा सिंह अपने हाथ की नस चाकू से काट लेती हैं। फिर अक्षरा सिंह का इलाज होता है। पूरी कहानी इसी के बीच इर्द- गिर्द घूमती रहती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button