भोजपुरी

Bhojpuri film: खेसारी लाल ने खरीदी लग्जरी कार, जिसकी कीमत से बन जाएगी भोजपुरी फिल्म

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी किसी नई फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी और वजह से चर्चा में छाए हुए  हैं।

Bhojpuri film: एक्टर खेसारी लाल ने लैंड रोवर डिफेंडर की खरीदी सबसे महंगी कार,पूजा करते वीडियों हुआ वायरल


एक्टर खेसारी लाल ने लैंड रोवर डिफेंडर की सबसे महंगी कार खरीदी है। खेसारी लाल यादव ने परिवार के साथ कार की पूजा करते हुए देखा गया है।

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल –

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी किसी नई फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी और वजह से चर्चा में छाए हुए  हैं। खेसारी लाल यादव की लैंड रोवर डिफेंडर बेहद महंगी है और इसकी कीमत लगभग 2.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। टाटा मोटर्स के स्वामित्व लासी जगुआर लैंड रोवर डिफेंडर 1 करोड से 2.30 करोड़ तक की कीमत में आती है। ये 30 वेरिएंट्स में अवेलेबल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

Read More: Sofia Ansari Viral Video: सोफिया अंसारी ने टॉपलेस होकर कमरे से बाहर बना डाली वीडियो, इंटरनेट का चढ़ा पारा

खेसारी लाल का ब्रैंड न्यू लैंड रोवर डिफेंडर कार –

खेसारी लाल यादव के पास यूं तो कईं कार हैं लेकिन एक्टर एक बेहद लग्जरी और एक्सपेंसिव कार खरीदना चाहते थे। एक्टर ने अब अपना ये सपना पूरा कर लिया है। भोजपुरी के इस सुपरस्टार ने ब्रैंड न्यू लैंड रोवर डिफेंडर खरीद ली है जो एक शानदार एसयूवी है।  खेसारी ने अपनी इस नई बेहद एक्सपेंसिव कार को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर की। खेसारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी नई गाड़ी की पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंडित मंत्रोच्चारण के साथ कार की पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए खेसारी ने कैप्शन में लिखा, “आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से ही है.”  वहीं फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर को नई गाड़ी खरीदने के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button