ऑटो वर्ल्ड

अब पेट्रोल नहीं फ्लैक्स फ्यूल पर चलेगी RE Classic 350, जानिए कब होगी लॉन्च? : Royal Enfield Classic 350

चेन्नई स्थित रॉयल एनफील्ड के निर्माता ने नई दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में क्लासिक 350 ' फ्लेक्स फ्यूल ' मॉडल का अनावरण किया है। डिज़ाइन और उपस्थिति के संदर्भ में, क्लासिक 350 फ्लेक्स अपनी विशिष्ट पेंट के साथ, नियमित क्लासिक 350 जैसा दिखता है।

Royal Enfield Classic 350: जानिए रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्लैक्स फ्यूल फीचर्स और कीमत…


Royal Enfield Classic 350: वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 को फ्लैक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किया है। इस बाइक के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगले कुछ वर्षों में ये एंट्री कर सकती है। इसमें 350 सीसी का इंजन मिलने की उम्मीद है। कंपनी की यह बाइक पेट्रोल से नहीं बल्कि फ्लैक्स फ्यूल के दम पर रफ्तार भरेगी। यह इंजन 85% इथेनॉल मिश्रण का उपयोग कर सकता है और इसका पावर आउटपुट 20 एचपी और 27 एनएम टॉर्क है।आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

फ्लैक्स फ्यूल किसे कहते हैं?

फ्लेक्स फ्यूल को अल्कोहल बेस फ्यूल के नाम से भी जानते हैं। इसे गन्ने या मक्का जैसे नवीकरणीय स्रोतों से तैयार किया जाता है। सटीक इथेनॉल सामग्री (आमतौर पर 10% और 85% के बीच) को उपलब्धता और नियमों के आधार पर समायोजित किया जा सकता है।

क्लासिक 350 फ्लैक्स फ्यूल इंजन

इसके इंजन के बारे स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि ये 350cc इंजन पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण का उपयोग कर सकता है और कंपनी द्वारा साझा की गई एक स्पेक शीट के अनुसार भविष्य का यह मॉडल 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रण पर चलने में सक्षम होगा। इस इंजन की क्षमता 20 एचपी और 27 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने की होगी। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्लैक्स फ्यूल फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करे तो बाइक कलर के अलावा डिजाइन मे कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। फ्लेक्स फ्यूल बाइक मे क्लासिक 350 के समान ही फ्यूल टैंक है, जिसमें समान बैठने की व्यवस्था, साइड प्रोफाइल, मडगार्ड और यहां तक ​​कि फ्रंट फेशिया भी है। उम्मीद है कि यह क्रोम हैलोजन हेडलाइट सेटअप के साथ आएगा, जो हेडलाइट के गोल आकार के बॉर्डर को कवर करेगा। जब फीचर्स की बात आती है, तो कंपनी को फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में क्लासिक 350 के कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते है। लिस्ट में पावर स्टार्ट बटन, स्पोक व्हील, समान फ्रंट फोर्क और शॉक एब्जॉर्बर आदि शामिल हैं।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्लैक्स फ्यूल प्राइस

रॉयल एनफील्ड के बाइक्स हमेशा से ही वैल्यू फॉर मनी रहे है। क्लासिक 350 फ्लेक्स फ्यूल की कीमत भारतीय मार्केट मे 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Read More: सोशल मीडिया की मदद से पैसे कमाना हुआ आसान, आगें बढ़ने का ये दें रहा सुनहरा मौका: Earn Money Online

कब होगी लॉन्च?

वाहन निर्माता के द्वारा फिलहाल इस मॉडल के लिए कोई लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके अगले साल किसी समय आने की उम्मीद की जा रही है। ध्यान रखने वाली बात है कि भारत में कई मॉडल उपलब्ध हैं जो ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) पर चल सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button