ऑटो वर्ल्ड

भारत में इस महीने लॉन्च होगी रेनो इंडिया की 1000 सीसी क्विड

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो इस महीने अपनी छोटी कार क्विड का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले यह कार ब्राजील में पेश की गई है। क्विड में 1.0 लीटर यानी 1000 सीसी का इंजन दिया गया है।

भारत में इस महीने लॉन्च होगी रेनो इंडिया की 1000 सीसी क्विड

रेनो क्विड

कंपनी अब-तक 800 सीसी वाला क्विड मॉडल बेचती है।

रेनो इंडिया आपरेशन के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी का कहना है कि “क्विड भारतीय बाजार में लोकप्रिय है और हम इस महीने एक लीटर ईंजन के मॉडलके साथ नयी पेशकश कर रहे हैं।”

आपको बता दें, 1.0 लीटर इंजन वाली रेनो क्विड को इस साल फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में भी पेश किया गया था। इसे इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button