5 राशि के जातकों को नहीं मिल पाता उनका सच्चा प्यार

कहीं आप भी तो शामिल नहीं इसमें
किसी ने सच ही कहा है कि इंसान को उसके भाग्य से ज़्यादा कभी कुछ नहीं मिल सकता, फिर चाहे वो कितनी भी कोशिशें कर ले। वहीं दूसरी तरफ जो हमारे किस्मत में लिखा होता है वो ना चाहते हुए भी मिल ही जाता है। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘ढ़ुंढ़ने पर इंसान को भगवान भी मिल जाता है, बस नहीं मिलता तो वो है ‘सच्चा प्यार’’। दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जिन्हें उनका सच्चा प्यार हासिल हो पाता है।

आइए जानते हैं कि प्यार के मामले में आपके सितारे यानि आपकी राशि क्या कहती हैः-
मेष राशि
मेश राशि वाले जातकों को लाख कोशिशों के बाद भी कभी सच्चा प्यार नहीं मिल पाता। वे जीवनभर सच्चे प्यार के लिए तरसते रह जाते हैं।
सिंह राशि
हद से ज़्यादा गुस्सैल स्वभाव के कारण इस राशि वाले लोगों का प्यार ज़्यादा दिन तक टिक नहीं पाता। नतीजतन इन्हें जिंदगी में सच्चा प्यार नसीब नहीं हो पाता।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग अपने रिश्तों से ज़्यादा अपन काम को अहमियत देते हैं, और इनकी यही आदत इन्हें अपने प्यार से अलग कर देती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक किसी भी व्यक्ति को देखते ही उनके बारे में एक अवधारणा बना लेते हैं जिसके कारण अक्सर वे अपने साथी को गलत समझ लेते हैं। धीरे- धीरे रिश्तों में टकरार शुरु हो जाते हैं और आखिरकार वे अलग हो जाते हैं।
कुंभ राशि
सच्चे प्यार में पड़ने के बावजूद इस राशि के लोगों को इनको अपना सच्चा प्यार नहीं मिल पाता। ये उन्हें पाने के लिए जीवन में कई परेशानियां भी झेलते हैं, मगर अफसोस इनका प्यार इन्हें छोड़कर चला ही जाता है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in