राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज अधिकतर समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगें, कार्य कौशल में वृद्धि होती दिख रही है

शानदार नौकरीं के लिए ऑफर आज आपको मिल सकता है। आज एस्प बड़ी जिम्मेवारी से सलाह देंगे। आज प्राशासनिक कौशल के लिए आपकी बड़ाई होती दिख रही है।

Aaj ka Rashifal: सफलता पर कोई अवार्ड मिल सकता है, धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी


Aaj ka Rashifal: इन राशिफल वालें लोगों का आज मनन का दिन है। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो अपनों से साझा कर सकते हैं, अगर कोई भी ऐसा न दिखाई दे तो आप जिस भी भगवान को मानते हैं उससे मन की बात कह सकते हैं। दुख दर्द हमारे जीवन का हिस्सा हैं, इनका सामना डट कर करें, मायूसी से नहीं।

मेष 2,7,7

आज आप अधिकतर समय जीवनसाथी के साथ बितायेंगें। बैंक से लाभदायक समझौता हो सकता है। आज धन उधार लेने का मन बना सकते हैं किंतु उधार न लेना ही श्रेस्कर होगा। अगर आज उधार लिया तो कभी चुकता नहीं कर पाएंगे।

वृषभ 1,6,6

कार्य कौशल में वृद्धि होती दिख रही है। भाग्य आपके साथ है, हर कार्य मे सफलता मिलेगी। सूर्य भेदी प्राणायाम करें, लाभ होगा।

मिथुन 12,5,5

गुप्त प्रेम की योजना बना सकते हैं आप। अगर आप प्रेम में हैं तो वो एक तरफा हो सकता है। सन्तान की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकते हैं आप। किसी बिछुड़े व्यक्ति से पुनः मिलन हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा।

कर्क 11,4,4

सफलता पर कोई अवार्ड मिल सकता है। घर बदल सकते हैं आप आज। मनचाहे दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। आज आप हर काम स्फूर्ति से पूरा करेंगें। एजुकेशन सम्बंधित कार्य आज आप निबटा सकते हैं।

सिंह 10,3,3

शानदार नौकरीं के लिए आफर आज आपको मिल सकता है। आज एस्प बड़ी जिम्मेवारी से सलाह देंगे। आज प्राशासनिक कौशल के लिए आपकी बड़ाई होती दिख रही है।

कन्या 9,2,2

पैतृक संपत्ति से लाभ होता दिख रहा है। ईमानदारी से, विद्या अध्ययन से लाभ होता दिख रहा है। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। धन सम्बन्धी गतिविधयां बढ़ सकतीं हैं।

तुला 8,1,1

आज मनन का दिन है। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो अपनों से साझा कर सकते हैं, अगर कोई भी ऐसा न दिखाई दे तो आप जिस भी भगवान को मानते हैं उससे मन की बात कह सकते हैं। दुख दर्द हमारे जीवन का हिस्सा हैं, इनका सामना डट कर करें, मायूसी से नहीं।

वृश्चिक 7,12,12

किसी विदेशी को जीवनसाथी बनाने का मन बना सकते हैं आज आप। गुप्त सम्पर्कों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिसर्च सम्बंधित गतिविधयों में मन लगेगा। निवेश किये गए धन पर कुछ विचार कर सकते हैं।

धनु 6,11,11

हर तरफ़ से सफलता मिलती दिख रही है। मन चाही नौकरी जॉइन कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है, उपलब्धियों भरा दिन रह सकता है।

मकर 5,10,10

सन्तान के माध्यम से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। कोई मनचाही नौकरीं मिल सकती है। जो जातक बहुत दिनों से कस्टम्स में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरीं करने का सोच रहे थे, उनकी मनोकामना आज पूरी होती दिख रही है।

कुम्भ 4,9,9

आज आप पुश्तैनी जायदाद, विदेशी सम्पत्ति, या आयात की गई वस्तुओं की बात कर सकते हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा सम्बन्धी निर्णय ले सकते हैं आज आप।

Read More: Aaj ka Rashifal: अपनी क्षमता के अनुसार आप जिम्मेवारी लेंगे, लेखन के कार्य में रुचि बढ़ेगी

मीन 3,8,8

दुर्गा के 32 नामों का पाठ कम से कम 11 बार करें। छोटे भाई बहिन का ख्याल रखें। सम्भव हो तो छोटी यात्रा आप टाल दें। घर का पुराना सामान है घर मे जो discarded वस्तुएं हैं उन्हें आज आप घर से बहत स्थान दें। अप्रिय सिचुएशन से बचें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button