राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज सफलता आपके कदम चूमेगी

जीवनसाथी के साथ उसके छोटे भाई बहन से मिलने जा सकते हैं। शांत और सारगर्भित वाणी आज आपको लाभ करा सकती है। उपहार मिल सकते हैं कहीं से।

Aaj ka Rashifal: प्रोपेर्टी का विस्तार करने का मन बना सकते हैं, आज मन प्रसन्न रहेगा


Aaj ka Rashifal: इन राशिफल वालें लोग प्रोपेर्टी का विस्तार करने का मन बना सकते हैं। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज ये आपके पक्ष में जा सकता है। हर काम मेहनत से पूरा होता दिख रहा है। “दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।” चौपाई का जाप 21 बार करें और काम पर लगें।

मेष 1,8,3

आज आप भविष्य के लिए जो भी योजना बनाएंगे उसे किसी dairy में उतारना आवश्यक है। आज अंतर्यात्रा का दिन है, आज मनन का दिन है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। ड्राइविंग और यात्रा को जहां तक हो सके अवॉयड करें।

वृषभ 12,7,2

गुप्त गतिविधियों से धन लाभ होता दिख रहा है। आज आप धन निवेश कर सकते हैं। अगर कोई वस्तु खो गयी थी तो उसके मिलने की संभावना बन रही है। अगर सरकार से कोई approval आना था तो वो आज मिल सकता है। पत्नी के माध्यम से लाभ होता दिख रहा है या पत्नी के साथ अपने कुटुंब से मिल सकते हैं।

मिथुन 11,6,1

आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचेंगें, खान पान के बारे में सोचेंगें और अगर आपको कोई रोग सता रहा है तो उसके इलाज के बारे में सोच सकते हैं।

कर्क 10,5,12

आज office में काम जरूरत से ज्यादा रह सकता है। या कोई दूसरा आय का साधन मिल सकता है। किसी प्रिय मित्र से अनबन हो सकती है, थोड़ा सम्भल कर चलें।

सिंह 9,4,11

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े ओदे पर बैठे अफसरों से सम्बन्ध गहराएंगे। वाहन की , फर्नीचर की मरम्मत करा सकते हैं आज आप। मन पसन्द की शॉपिंग का समय है।

कन्या 8,3,10

पुराने सामान की मरम्मत करा सकते हैं। बिज़नेस करने का मन बना सकते हैं। सास के सेहत का ख्याल रखें।

तुला 7,2,9

जीवनसाथी के साथ उसके छोटे भाई बहन से मिलने जा सकते हैं। शांत और सारगर्भित वाणी आज आपको लाभ करा सकती है। उपहार मिल सकते हैं कहीं से।

वृश्चिक 6,1,8

किसी दवाई का reaction हो सकता है, या कोई रोग बढ़ सकता है। अगर कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें झगड़े और बहस हो सकती है। बजरंग बाण का करें अथवा सुनें और काम पर चलें।

धनु 5,12,7

प्रेम प्रसंग बढेंगें। गवयकों के लिए कलाकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो लोग आपको परेशान करते आये हैं, उनसे दूरी बना कर रखें।

मकर 4,11,6

प्रोपेर्टी का विस्तार करने का मन बना सकते हैं। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज ये आपके पक्ष में जा सकता है। हर काम मेहनत से पूरा होता दिख रहा है। “दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।” चौपाई का जाप 21 बार करें और काम पर लगें।

कुम्भ 3,10,5

ऊंचे पद पर आसीन हो सकते हैं आज आप। कला के क्षेत्र के students के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Read More: Aaj ka Rashifal: शेयर मार्किट से लाभ होता दिख रहा है, लेखन के कार्यों में मन लगेगा

मीन 2,9,4

प्रॉपर्टी, वाहन, या फर्नीचर खरीदने का मन बना सकते हैं आप। आपकी education के बल पर आपका नाम और यश आज फैल सकता है। अजनबियों के साथ गहरे सम्बन्ध बन सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button