Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानिए आज का विस्तृत राशिफल, सेहत, नौकरी, धन, प्रेम और भाग्य से जुड़ी हर अहम जानकारी
सभी 12 राशियों के लिए खास है। दोपहर 2 बजे के बाद ग्रहों की चाल से धन, करियर, सेहत और रिश्तों में बदलाव के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक का पूरा राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: दोपहर 2 बजे के बाद बदलेगी इन 12 राशियों की किस्मत, धन-लाभ और करियर के योग
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास है। दोपहर 2 बजे तक और उसके बाद ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। कहीं धन लाभ, प्रमोशन और सफलता के योग हैं तो कहीं सावधानी बरतने की जरूरत। जानिए मेष से मीन तक का पूरा दैनिक राशिफल।
मेष 5,9
दोपहर 2 बजे तक दिव्य और नेक कर्मों में मन लगेगा। देव कृपा से रोग मुक्त हो सकते हैं आज आप। इसके उपरांत प्रॉपर्टी सम्बंधित कार्यों से लाभ मिलेगा।
वृषभ 4,8
आज दोपहर 2 बजे तक यात्रा से बचें। वाहन, furniture अथवा appliances रिपेयर के लिए जा सकतें हैं। इसके उपरांत कला के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा | Transfer order में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
मिथुन 3,7
आज दोपहर 2 बजे तक आपके काम की चर्चा हो सकती है। meeting में कोई agreement भी sign कर सकेते हैं। शाम तक ट्रांसफर आर्डर मिल सकतें हैं। इसके उपरांत सोना, Property या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं आप। कोई महंगा उपहार माँ को दे सकतें हैं।
कर्क 2,6
दोपहर 2 बजे तक वाक पटुता से आज काम सरलता से बन जाएंगे। लोन लेने से बचें…. चुकता नहीं कर पाएंगे शायद। पाचन तंत्र बढ़िया रहेगा। जरूरत से ज्यादा मेहनत करते नज़र आ रहें हैं आप। इसके उपरांत आत्मविश्वास के साथ आप अपने विचारों को कार्यान्वित करेंगें ।
सिंह 1,5
दोपहर 2 बजे तक कला के क्षेत्र में बहुत अच्छी उपलब्धि मिलती दिख रही है। गहन चिंतन या विचारों में खो सकते हैं। हार्ट lungs चेस्ट का ख्याल रखें। इसके उपरांत गुप्त गतिविधियों से लाभ होता दिख रहा है। दाई आंख में कुछ problem हो सकती है।
कन्या 12,4
दोपहर 2 बजे तक Secret कामों की planning करेंगें। दी हुई या छुपाई गईं वस्तुएं आज वापस मिल जायेंगीं। किसी बिछुड़े व्यक्ति से पुनर्मिलन होता दिख रहा है। इसके उपरांत किसमत आपका साथ दे रही है। सफलता और प्राप्ती के साथ साथ खुशी भी मिलेगी।
तुला 11,3
दोपहर 2 बजे तक मौज मस्ती का दिन है। भाग्य भी साथ दे रहा है। दूसरों को खुश कर के आज आप उनका विश्वास जीत सकते हैं। मनचाहे मित्र बनेंगें। इसके उपरांत आफिस में कार्यभार जरूरत से ज्यादा रह सकता है। एक दूसरा कमाई का साधन जुटाने का स्वर्णिम अवसर हाथ लग सकता है। इसे आप गुप्त रखना चाहें तो रख सकते हैं।
वृश्चिक 10,2
दोपहर 2 बजे तक कुटुंब को मान सम्मान मिलेगा। प्रोमोशन से धन लाभ होगा। रोमांटिक लाइफ अछि रहेगी। भाग्य साथ देगा जिसकी वजह से सफलता और उपलब्धियां मिलेगी। इसके उपरांत उच्च अधिकारियों से अच्छे सम्पर्क बनेंगे। समाज सेवा के कार्यों में दिन बीतेगा। विदेश लाभ होगा।
Read More: Toxic Movie: यश की सबसे डार्क और अलग फिल्म, 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकश
धनु 9,1
दोपहर 2 बजे तक आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपका नाम तो रौशन होगा ही, जिससे आप मे confidence आएगा और आप मजबूती से आगे बढेंगें। इसके उपरांत समस्याओं से घिर सकतें हैं। धन हानि के भी योग बनते हैं। इन सबसे बचने के लिए ॐ श्रां श्रीं श्रौ सः चन्द्रमसे नमः मन्त्र का 108 बार जप करें और माँ की सेवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मकर 8,12
आज दोपहर 2 बजे तक अपनी सेहत का ख्याल रखें। समस्याओं से घबराएं नहीं, क्योंकि ये हमेशा नहीं रहतीं। इसके उपरांत मनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। जीवन साथी का चुनाव कर सकते हैं। समाज में सबको मान आदर देकर एक टीम की तथ काम करना पसंद करेंगें।
कुम्भ 7,11
दोपहर 2 बजे तक मनचाहा जीवनसाथी चुनने का मौका मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा। मनचाहे लोगों से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके उपरांत किसी समाज सेवा के कार्य मे वतस्त रह सकते हैं आज आप।
मीन 6,10
दोपहर 2 बजे तक चिकित्सा के क्षत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर lawyer से मिलेना लाभकारी रहेगा। आफिस में मान सम्मान मिलेगा। इसके उपरांत धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान की कृपा मिलने से आप किसी रोग से मुक्त हो सकते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






