Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानिए करियर, प्रेम, धन, स्वास्थ्य और भाग्य से जुड़ी आज की खास भविष्यवाणी
मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन खास संकेत लेकर आया है। दोपहर 1 बजे तक सतर्कता ज़रूरी है, इसके बाद कई राशियों के लिए भाग्य का साथ मिलने के योग हैं।
Aaj Ka Rashifal: दोपहर 1 बजे तक इन राशियों को सतर्क रहने की सलाह, उसके बाद बदलेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल बताता है कि दोपहर 1 बजे तक कई राशियों को निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जबकि इसके बाद समय अनुकूल होता जाएगा। कुछ राशियों को करियर में नई दिशा, प्रेम जीवन में मजबूती और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, यात्रा और कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल पढ़ें और जानें आज का शुभ-अशुभ समय।
मेष -2,7,9
आज दोपहर 1 बजे तक निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। करियर में नई दिशा मिलेगी। यात्रा या पढ़ाई से लाभ के योग बनतें हैं। इसके उपरांत आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दिव्य और नेक कर्मों में मन लगेगा। देव कृपा से रोग मुक्त हो सकते हैं आज आप।
वृषभ -1,6,8
दोपहर 1 बजे तक आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में गहराई आएगी। कोई असाध्य रोग अलग सकता है या कोर्ट केस लम्बा चल सकता है। इसके उपरांत परिवार में संतुलन बना रहेगा। आज यात्रा से बचें। घर का furniture, वाहन अथवा appliances ठीक करा सकतें हैं आप। सम्भल कर कार्य करें।
मिथुन 12,5,7
दोपहर 1 बजे तक साझेदारी और रिश्तों में स्पष्ट बातचीत ज़रूरी होगो। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। बातचीत से समाधान मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध और गहरायेंगे। चोरी से सावधान। इसके उपरांत साझेदारी और समझौतों में स्पष्टता आएगी। आपके काम की सरहाना होगी। शाम तक ट्रांसफर आर्डर की खबर भी मिल ही जाएगी।
कर्क 11,4,6
दोपहर 1 बजे तक काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें। नई Property खरीद सकतें हैं। हर काम में struggle करनी पड़ सकती हैं, किन्तु अन्त में सफलता हाथ लगेगी। इसके उपरांत वाक पटुता से काम सरलता से बन जाएंगे। लोन लेने से बचें। जरूरत से ज्यादा मेहनत करते नज़र आ रहें हैं आप।
सिह 10,3,5
आज रचनात्मकता और प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोपहर 1 बजे तक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत शुभ रहेगी। artists के लिए दिन अच्छा जायेगा | Transfer order में कुछ बदलाव हो सकता है। इसके उपरांत नेतृत्व क्षमता उभरेगी। सम्मान और पहचान मिलेगी। कला के क्षेत्र में बहुत अच्छी उपलब्धि मिलती दिख रही है। गहन चिंतन या विचारों में खो सकते हैं आप आज। हार्ट lungs चेस्ट का ख्याल रखें।
कन्या- 9,2,4
दोपहर 1 बजे तक घर-परिवार से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़ा निर्णय संभव रहेगा। सोने, या महंगे और काम को चीजों को खरीदारी कर सकते हैं। विदेश से मदद मिलने के chances बनते हैं।
इसके उपरांत Secret कामों की planning कर सकतें हैं। दी हुई या छुपाई गईं वस्तुएं आज वापस मिल जायेंगीं। किसी बिछुड़े व्यक्ति से पुनर्मिलन होता दिख रहा है।
तुला 8,1,3
दोपहर 1 बजे तक संवाद और छोटी यात्राएँ लाभकारी। नेटवर्किंग से फायदा। रिश्तों में सौहार्द बढ़ेगा। लेखन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। झूठ और गैर कानूनी messages से सावधान रहे। इसके उपरांत भाग्य साथ देगा। मनचाहे मित्र बनेंगें।
वृश्चिक 7,12,2
दोपहर 1 बजे तक सामाजिक सम्बन्धों से लाभ, सरकार से अगर कोई approval pending है तो मिल सकता है। गुप्त activities से धन लाभ, खोई वस्तु वापस मिल सकती है। इसके उपरांत प्रोमोशन से धन लाभ हो के योग बन रहे हैं है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।भाग्य साथ दे रहा है जिसकी वजह से सफलता और उपलब्धियां मिलेंगीं।
Read More: Uruguay Carnival 2026: दुनिया का सबसे लंबा कार्निवाल! Uruguay Carnival 2026 क्यों है इतना खास?
धनु 6,11,1
दोपहर 1 बजे तक खुशी भरा दिन रहेगा, भाग्य साथ दे रहा है। सफलता हाथ लगेगे। सेहत का ध्यान रखें। सोच समझ कर खाने का चयन करें, अन्यथा विमार पड़ सकते हैं। इसके उपरांत उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपका नाम तो रौशन होगा ही, जिससे आप मे confidence आएगा और आप मजबूती से आगे बढेंगें।
मकर 5,10,12
दोपहर 1 बजे तक एकांत में योजना बनाना लाभकारी। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। धैर्य से आगे बढ़ें। कोई समझौता टूट सकता है। कला के क्षेत्र के लागों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। office में कार्यभार जरूरत से ज्यादा रह सकता है। इसके उपरांत अपनी सेहत का ख्याल रखें। समस्याओं से घबराएं नहीं, क्योंकि ये हमेशा नहीं रहतीं।
कुम्भ 4,9,11
आज मित्रों और टीमवर्क से सफलता। नए अवसर मिलेंगे। दोपहर 1 बजे तक सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बनेंगे। Research के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। वाहन को repair करा सकते है आप आज । इसके उपरांत मनचाहा जीवनसाथी चुनने का मौका मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मीन 3,8,10
आज करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
दोपहर 1 बजे तक निर्णय धैर्य से लें—लाभ होगा। घर से फिजूल की वस्तुएं निकाल देने से नुकसान टल जाएगा। चोरी से व गलत कामों से बचें। इसके उपरांत निर्णय सोच-समझकर लें। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। आफिस में मान सम्मान मिलता दिख् रहा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







