राशिफल

Aaj Ka Rashifal: समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं, कला के खेल के क्षेत्र में मन लगेगा

आज दोपहर 12 बजे तक समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। वाणी से लाभ होता दिख रहा है। दोपहर बाद लेखन के कार्य में रुचि बढ़ेगी।

Aaj Ka Rashifal: अपनी क्षमता के अनुसार आप जिम्मेवारी लेंगे, दोपहर बाद लेखन के कार्य में रुचि बढ़ेगी

Aaj Ka Rashifal: इन राशिफल वाले लोगों को आज दोपहर 12 बजे तक हर कार्य मे यश मिलता दिख रहा है। कला के खेल के क्षेत्र में मन लगेगा। कोई प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। इसके उपरांत सूझ बूझ के साथ भोजन करें, स्वास्थ्य वर्धक रहेगा।

मेष 1,8,4

दोपहर 12 बजे तक माँ या माँ तुल्य किसी स्त्री के साथ समय बिता सकते हैं। गैरकानूनी कार्य कदापि न करें। अगर वाहन की इन्सुरेंस due है तो रिन्यू करवा सकते हैं आप। दोपहर 12 बजे के उपरांत धर्म कार्यों में धन खर्च हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृषभ 12,7,3

दोपहर 12 बजे तक गुप्त सन्देश भेज सकते हैं। समाज मे मान सम्मान मिलता दिख रहा है। इसके उपरांत भाग्यशाली अवसर मिलेंगें और कोई समझौता भी साइन कर सकते हैं आप। मित्रों से मदद मिलेगी। व्यवसाय से लाभ के योग बनते हैं।

मिथुन 11,6,2

दोपहर 12 बजे तक लाभ के अवसर हाथ लगेंगें। प्रेम प्रसंग बढेंगें। competition में सफलता लाभकारी रहेगी। दोपहर 12 बजे के पश्चात प्रोमोशन हो सकती है। अपने जीवन साथी के साथ ससुराल जा सकते हैं। कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क 10,5,1

आज दोपहर 12 बजे तक हर कार्य मे यश मिलता दिख रहा है। कला के खेल के क्षेत्र में मन लगेगा। कोई प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। इसके उपरांत सूझ बूझ के साथ भोजन करें, स्वास्थ्य वर्धक रहेगा।

सिंह 9,4,12

आज दोपहर 12 बजे तक समाज सेवा के कार्यों में धन खर्च हो सकता। वाहन से लाभ होता दिख रहा है। इसके उपरांत घर पर ही रह कर समय बिताएँ। लालच को त्याग दें। अपने घर को साफ सुथरा रखें।

कन्या 8,3,11

दोपहर 12 बजे तक meditate करें, खुश रहें और जिससे बोलें मीठा बोलें। मीठे बोल हर समस्या को चुटकी में सुलझा देते हैं। इसके उपरांत पडोसियों के साथ, परिवार व रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

तुला 7,2,10

आज दोपहर 12 बजे तक समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। वाणी से लाभ होता दिख रहा है। दोपहर बाद लेखन के कार्य में रुचि बढ़ेगी। अपनी क्षमता के अनुसार आप जिम्मेवारी लेंगे। ट्रान्सफर ऑर्डर मिल सकते हैं।

वृश्चिक 6,1,9

आज दोपहर 12 बजे तक अपनी सेहत का ख्याल रखें। शांति से सब काम निबटाने का आनन्द लेंगें। इसके उपरांत मेहंगी काम की वस्तुएँ आप खरीद सकते हैं। आज आप‌को कमिशन मिल सकती है।

धनु 5,12,8

आज दोपहर 12 बजे तक घर मे रह कर शांति से काम निबटाएँ। मेडिटेट करें, भाग दौड़ से बचें। इसके उपरांत education से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकतें हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मकर 4,11,7

आज दोपहर 12 बजे तक रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इनकी मदद मिल जाने से हौंसला भी बढ़ेगा। दोपहर 12 बजे के उपरांत गुप्त तरीके से सन्देश भेज सकते हैं या मिल सकते हैं। important papers खो सकते हैं। ट्रांसफर ऑर्डर मिल सकते हैं।

Read More: Aaj Ka Rashifal: घर मे रह कर शांति से काम निबटाएँ ,नाम शोहरत वाले व्यक्ति आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं

कुम्भ 3,10,6

दोपहर 12 बजे तक प्रोमोशन भी हो सकती है। सफलता कदम चूमेगी। transfer order मिल सकते हैं। इसके उपरांत romantic लाईफ अच्छी रहेगी। भाग्य आपके साथ है। वाक् पटुता से लाभ।

मीन 2,9,5

दोपहर 12 बजे तक कला व खेल में मन लगेगा। प्रेम प्रसंग बढेंगें। commission चेक मिल सकता है। इसके उपरांत अपने विचारों से कि गये कार्य के लिए आज office में मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button