राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में शांति और आनंद रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तैलीय भोजन से बचें।

Aaj Ka Rashifal: परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा


Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालें लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी लेकिन कोई विवाद भी सामने आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मेष 2,7,5

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सन्तान पर, कलात्मक वस्तुओं पर, धन खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन में तालमेल रहेगा। सेहत सामान्य है, लेकिन अधिक परिश्रम से थकान हो सकती है।

वृषभ 1,6,4

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में शांति और आनंद रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तैलीय भोजन से बचें।

मिथुन 12, 5, 3

आप के लिए आज का दिन थोड़ा दबावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी होगी। किसी यात्रा का योग है जो शुभ सिद्ध होगी। विद्यार्थियों और शोध कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। कोई वस्तु खो सकती है या कोई बिछड़ा सम्बन्धी या मित्र हमेशा के लिए दूर हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क 11, 4, 2

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी लेकिन कोई विवाद भी सामने आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह 10 3,1

सिंह राशि के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर हाथ लगेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ज्ञान अर्जित करने के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कन्या 9, 2,12

कन्या जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में थकान रह सकती है। विद्यार्थि उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। समाज सेवा के कार्यों में मन लगेगा। उच्च अधिकारियों से गुप्त सम्बन्ध बनेंगें। आंख का ख्याल रखें।

तुला 8,1,11

आप के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा उभरेगी और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायियों को लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। असन्तोष की भावना न आने दें। लालच से और अपने मुंह मिया मिट्ठू बनने से बचें।

वृश्चिक 7,12,10

आप को आज कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। दबाव रहेगा लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। नए आय के साधनों पर विचार करेंगें। धन निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु 6,11,9

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और नए अवसर मिलेंगे। यात्राएँ लाभकारी होंगी। विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन दोनों ही मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजसी भोजन करने का मन करेगा।

मकर 5,10,8

आपके लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे जिससे काम जरूरत से ज्यादा रह सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुम्भ 4,9,7

कुंभ राशि के लिए आज का दिन विशेष है क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोहा सभी मानेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। साली अथवा साला आपसे मिलने आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Read More: Aaj Ka Rashifal: समाज सेवा पर धन खर्च कर सकते हैं आप, अपमानजनक स्थितियों से बचें

मीन 3,8,6

आज का दिन आध्यात्मिकता और मानसिक शांति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का दिन तो रहेगा किन्तु आपकी योजनाएँ सफल होंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर का पुराना सामान मरम्मत करा सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button