Aaj Ka Rashifal: 22 नवंबर का राशिफल कौन चमकेगा, किसे संभलकर चलना होगा
आज चंद्रमा के गोचर के साथ ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। कुछ राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को धैर्य और सावधानी रखने की जरूरत है।
Aaj Ka Rashifal: भाग्य का साथ या चुनौती? जानें सभी राशियों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा का गोचर महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन में प्रभाव डाल रही है। किसी राशि के लिए आज का दिन नई सफलता और शुभ समाचार लेकर आएगा, तो कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर, स्वास्थ्य, धन, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन हर क्षेत्र में ग्रहों का प्रभाव दिखेगा। जो लोग लंबे समय से अवसर का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए आज का दिन भाग्य का साथ दिला सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए धैर्य और संयम बेहद जरूरी होगा। छात्रों और व्यापारियों को बड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है जानें आज आपका दिन कैसा रहने वाला है और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
मेष 3,6,8
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, पर परिणाम अनुकूल होंगे। किसी महत्वपूर्ण वार्ता में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप कष्टकारी परिस्थिति का सामना करें तो मनन करें और ये समझें कि हमने कहां कहां गलती की जो हम आज इस परिस्थिति में हैं। रोग बढ़ने की स्थिति में डॉक्टर को अवश्य कंसल्ट करें।
वृषभ 2,5,7
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में स्नेह बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। आज आप जो भी करना चाहेंगे, मदद स्वतः ही आ जायेगी। पाचन तंत्र का ख्याल रखें।
मिथुन 1,4,6
आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा। काम में जल्दबाज़ी से बचें। वाणी पर संयम रखें। दोपहर के बाद भाग्य का साथ मिलेगा और रुके कार्य पूरे होंगे। खान पान का ख्याल रखें। अपने घर का renovation का मन बना सकतें हैं आप। माता के पक्ष के रिश्तेदारों के साथ कुछ यादगार पल सँजोएंगें आप।
कर्क 12,3,5
आज का दिन आत्मनिरीक्षण का है। किसी पुराने निर्णय पर पुनर्विचार हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गुप्त प्रेम की योजना बनाते दिख रहे हैं आप। किसी बिछुड़े व्यक्ति से पुनः मिलन हो सकता है।
Read More: Sri Aurobindo: श्री अरविंद पुण्यतिथि, राष्ट्रवाद, अध्यात्म और पूर्णयोग के प्रवर्तक को याद करते हुए
सिंह 11,2,4
आज का दिन संवाद और संपर्कों के लिए अनुकूल है। किसी नए व्यक्ति से लाभकारी परिचय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ सफल होंगी। मनचाही वस्तुएँ खरीद सकते हैं या मनचाहा घर बना सकते हैं। करीबी दोस्त आपसे मिलने आपके घर आ सकते है।
कन्या 10,1,3
आज बुद्धि और संवाद से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। promotion हो सकती है। आज आप बहुत समझदारी से काम लेंगें। अपने मन के विचारों को कार्यान्वित करेंगें।
तुला 9,12,2
आज किसी पुराने कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।अगर पिछले दिनों कोई निवेश किया था तो उससे लाभ होता दिख रहा है।
वृश्चिक 8,11,1
आज का दिन अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। सफलता कदम चूमेगी। अगर आप मे से कुछ लोग डिप्रेससेड फील कर रहे हैं तो डीप बरीथिंग एक्सरसाइजेज करें।
धनु 7,10,12
आज गुप्त योजनाओं या शोध कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। यात्रा लाभकारी रहेगी। बिज़नेस को एक नए मुकाम तक ले जाने के लिए आप आज उसमे धन निवेश करते दिख रहे हैं। गैर जातीय विवाह करने का मन बना सकते हैं। आज आफिस में काम जरूरत से ज्यादा रह सकता है। एक नया आय का साधन मिलता दिख रहा है।
मकर 6,9,11
आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। आर्थिक पक्ष सशक्त रहेगा। समाज सेवी संस्थाओं से सम्पर्क बढेंगें। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन चाही नौकरीं मिलती दिख रही है। सफलता से भरा दिन है आजका
कुम्भ 5,8,10
आज का दिन सफलता और मान-सम्मान का है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। घर का पुराना सामान मरम्मत करा सकते हैं या बेच सकते हैं।
मीन 4,7,9
आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्राएँ शुभ रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिरता और आनंद रहेगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेर्स बढ़ सकते हैं। पत्नी के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकतें हैं। वाहन की मरम्मत करा सकते हैं आज आप। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






