राशिफल

Aaj Ka Rashifal : जानें 12 राशियों का आज का भविष्य, करियर, प्रेम और सेहत पर क्या कहती हैं ग्रहों की चाल

 मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह से लेकर मीन राशि तक जानें दिन का पूरा भविष्य। करियर, प्रेम, धन, सेहत और पारिवारिक जीवन से जुड़ी सटीक ज्योतिषीय भविष्यवाणी।

Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें करियर, प्रेम और धन का हाल

Aaj Ka Rashifal : आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। किसी के लिए करियर में नई दिशा के संकेत हैं तो किसी के लिए रिश्तों और सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल और समझें कि आपका दिन कैसा बीतने वाला है।

मेष 2,7,9

सुबह का समय आपको नेतृत्व और निर्णय लेने का अवसर देगा। कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। बॉस या पिता समान व्यक्ति से जुड़ा विषय सामने आएगा। अहंकार से बचें, वरना टकराव हो सकता है।

दोपहर बाद वातावरण नरम होगा। रिश्तों में सहयोग बढ़ेगा। प्रेम जीवन में गर्मजोशी आएगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। करियर में नई दिशा मिलेगी। यात्रा या पढ़ाई से लाभ के योग बनतें हैं। पत्नी के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकतें हैं।

वृषभ राशि 1,6,8

सुबह परिवार, संपत्ति या प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। माता-पिता या वरिष्ठ की सलाह उपयोगी रहेगी। दोपहर बाद आराम, सुख और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। खरीदारी, सजावट या कला से जुड़े काम शुभ रहेंगे। रिश्तों में गहराई आएगी। कोई असाध्य रोग लग सकता है या कोर्ट केस लम्बा चल सकता है।  

मिथुन 12,5,7

सुबह वाणी पर नियंत्रण रखें। हर बात कहना जरूरी नहीं। दस्तावेज़, यात्रा या बातचीत में सावधानी रखें।

दोपहर बाद संवाद सुधरेगा। मीटिंग, इंटरव्यू या सौदे में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में हल्कापन और समझ बढ़ेगी। साझेदारी और रिश्तों में  स्पष्ट बातचीत ज़रूरी होगो। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध और गहरायेंगे। चोरी से सावधान।

कर्क 11,4,6

सुबह आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना प्रबल रहेगी। आर्थिक विषयों पर सोच-विचार होगा। दोपहर बाद मन शांत होगा। घर-परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से आप अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। Property सम्बंधित कार्य शुभ रहेंगें। हर काम में struggle करनी पड़ सकती हैं, किन्तु अन्त में सफलता हाथ लगेगी।

सिंह 10,3,5

दोपहर 12 बजे तक अहंकार छोड़ना सीखना होगा। सही निर्णय आपको बड़ा लाभ दे सकता है। दोपहर बाद आकर्षण, प्रेम और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी ओर खिंचेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत शुभ रहेगी। artists के लिए दिन अच्छा जायेगा | Transfer order में कुछ बदलाव हो सकता है।

कन्या 9,2,4

सुबह एकांत में रहकर योजना बनाना लाभ देगा। पुराने डर या असमंजस से बाहर आने का समय है।

दोपहर बाद रचनात्मकता बढ़ेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और काम हल्का लगेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़ा निर्णय संभव रहेगा। विदेश से मदद मिलने के chances बनते हैं।

 तुला 8,1,3

सुबह मित्रों और नेटवर्क में छँटनी हो सकती है। जो दिखावटी थे, दूर होंगे।

दोपहर बाद अच्छे मित्रों, टीमवर्क और सामाजिक आनंद का समय रहेगा। कोई निमंत्रण या खुशखबरी मिल सकती है। संवाद और छोटी यात्राएँ लाभकारी। लेखन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। झूठ और गैर कानूनी messages से सावधान रहे।

वृश्चिक 7,12,2

सुबह करियर में जिम्मेदारी और दबाव रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत सोच-समझकर करें।

दोपहर बाद सौम्यता अपनाने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी गंभीरता लोग समझेंगे और सहयोग देंगे। सरकार से अगर कोई approval pending है तो मिल सकता है। गुप्त activities से धन लाभ, खोई वस्तु वापस मिल सकती है।

धनु 6,11,1

सुबह जीवन की दिशा पर सोचने का समय है। कोई नैतिक या बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। दोपहर बाद भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा, शिक्षा, प्रेम और आनंद के योग हैं। सफलता हाथ लगेगे। सेहत का ध्यान रखें। सोच समझ कर खाने का चयन करें, अन्यथा विमार पड़ सकते हैं।

Read More: Tere Ishk Mein OTT Release Date: वीकेंड एंटरटेनमेंट! OTT पर रिलीज होगी ‘तेरे इश्क में’, सामने आई डेट

मकर 5,10,12

सुबह पुराने बोझ, कर्ज या मानसिक दबाव छोड़ने का अवसर मिलेगा।

दोपहर बाद स्थिरता आएगी। भावनात्मक और आर्थिक दोनों स्तर पर राहत महसूस होगी। एकांत में योजना बनाना लाभकारी। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। office में कार्यभार जरूरत से ज्यादा रह सकता है। 

कुंभ 4,9,11

सुबह साझेदारी या रिश्तों में निर्णायक बातचीत हो सकती है।

दोपहर बाद समझौते, तालमेल और संतुलन बनेगा। संबंध भविष्य के लिए मजबूत होंगे। नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। Research के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा जायेगा। वाहन को repair करा सकते है।

मीन – 3,8,10

सुबह स्वास्थ्य, दिनचर्या और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी है।

दोपहर बाद मन आध्यात्मिक और कलात्मक होगा। संगीत, ध्यान या सेवा से शांति मिलेगी। करियर में उन्नति के योग हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। निर्णय धैर्य से लें लाभ होगा। घर से फिजूल की वस्तुएं निकाल देने से नुकसान टल जाएगा। चोरी से व गलत कामों से बचें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button