राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 5 दिसम्बर  को स्वयं प्रेरित, मन की शक्ति, साहस, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे आप

 चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में यह समय होगा: अत्यंत शुभ, भावनात्मक रूप से शांत, आर्थिक लाभ देने वाला, रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम परिवार, प्रेम और सहयोग का, मंगल अपनी ही राशि वृश्चिक में,यह समय होगा:गति, साहस और निर्णयों का यात्रा, खोज और नए अवसरों का,कार्यक्षेत्र में तेज़ प्रगति का,

Aaj Ka Rashifal:  रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में नई दिशा मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal:  सुबह 12 बजे तक चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में (चंद्रमा का नक्षत्र) + चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में यह समय होगा: अत्यंत शुभ, भावनात्मक रूप से शांत, आर्थिक लाभ देने वाला, रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम परिवार, प्रेम और सहयोग का दोपहर 12 बजे के बाद — चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में (मंगल का नक्षत्र) + मंगल अपनी ही राशि वृश्चिक में,यह समय होगा:गति, साहस और निर्णयों का यात्रा, खोज और नए अवसरों का,कार्यक्षेत्र में तेज़ प्रगति का,रहस्यों के समाधान का,मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी  जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।

मेष 4,2

सुबह आर्थिक लाभ और मन की शांति।  Property से धन लाभ लाभ होता दिख रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में नई दिशा मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी और प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। दोपहर बाद कार्यों में गति आएगी। कोई नया अवसर सामने आएगा।

वृषभ – 3,1

आज सुबह तक स्वयं प्रेरित, मन की शक्ति, साहस, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे आप। आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक जायेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार संभव है। भावनाएँ प्रबल रहेंगी, पर निर्णय विवेक से लें। दोपहर बाद सफल यात्राएँ और करियर में प्रगति।

मिथुन – 2,12

सुबह तक भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। आत्मचिंतन और योजना बनाने का समय है। पुराने कार्यों की समीक्षा करें। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, जल्दबाज़ी से बचें। Right आँख में problem हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मन शांत रहेगा। दोपहर बाद आपकी वाणी और बुद्धि से लाभ। बातचीत में सफलता।

कर्क 1,11

सुबह मित्रों से सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में खुशी का भाव रहेगा।  दोपहर बाद काम में तेजी आएगी और आर्थिक सुधार भी होगा।

सिंह – 12,10

सुबह सम्मान और सामाजिक ऊर्जा बढ़ेगी। करियर में नई जिम्मेदारियाँ और अवसर आएंगे। आपके नेतृत्व की सराहना होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ बना रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा।  दोपहर बाद नेतृत्व क्षमता उभरेगी। करियर में सफलता।

कन्या-11,9

सुबह भाग्य मजबूत रहेगा। यात्राएँ शुभ रहेंगी और भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थी और शिक्षण से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निर्णय सोच-समझकर लें। आपके काम के चर्चे दूर दूर तक होंगें। दोपहर बाद यात्राएँ और नए सीखने के अवसर। विद्यार्थी लाभ में।

तुला- 10,8

सुबह आर्थिक स्थिरता रहेगी। आत्मनिरीक्षण और भावनाओं को समझने का समय है। धन के लेन देन में सतर्कता रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन संभव हैं। प्रेम जीवन में विश्वास बनाए रखें। दोपहर बाद रिश्तों में गहराई और स्पष्टता आएगी। कार्य में प्रगति होती दिख रही है।

Read More: Imran Khan: शहबाज और मुनीर को इमरान खान की बहन का संदेश, क्यों दिया इतना सख्त अलर्ट?

वृश्चिक- 9,7

सुबह प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।  रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। भावनाओं में बहने से बचें, व्यवहारिकता बनाए रखें। दोपहर बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़े निर्णय सफल होंगे।

धनु-8,6

सुबह स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिश्रम का फल अवश्यमेव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएँ सफल होंगी। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।  दोपहर बाद काम में एक्टिविटी बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी। 

मकर – 7.5

सुबह रचनात्मक कार्य सफल होंगें और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। पड़ोसियों से सम्बन्ध गहराएंगे। दोपहर बाद आर्थिक लाभ या अवसर प्राप्त होंगें। प्रेम जीवन सकारात्मक बनी रहेगी।

कुम्भ – 6,4

सुबह परिवार से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़ी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। संपत्ति या वाहन से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। प्रेम जीवन में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा। दोपहर बाद करियर में चमक आएगी। निर्णय आपके पक्ष में होगा। 

मीन 5,3

सुबह मन शांत रहेगा। भाग्य और कर्म का सुंदर मेल रहेगा। आपकी योजनाएँ सफल होंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा और प्रेम जीवन मधुर रहेगा। Share market में लाभ होता दिख रहा है। लेखन के कार्यों में रुचि, गहराई से बातों पर विचार करेंगे आप। दोपहर बाद नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थी और कलाकार लाभ में।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button