Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर बनाएगा आज का दिन बेहद शुभ शुक्र का प्रभाव बढ़ाएगा आकर्षण, कला और प्रेम
आज चंद्रमा के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर और शुक्र के अपनी ही राशि में होने से सौंदर्य, प्रेम, कला, आकर्षण और समृद्धि का बेहद शुभ योग बन रहा है। दिन भावनाओं, रचनात्मकता, सामाजिक मेलजोल और रिश्तों में मधुरता से भरा रहेगा। हर राशि के लिए मौके, सफलता और अनुकूल परिस्थितियाँ बनती दिख रही हैं।
Aaj Ka Rashifal: जानिए 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण और रचनात्मकता से भरा रहेगा क्योंकि चंद्रमा “पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र” में गोचर कर रहा है जिसका स्वामी शुक्र है, और स्वयं शुक्र अपनी ही राशि तुला में स्थित हैं। यह अत्यंत शुभ योग बनाता है सुख, शांति, प्रेम, कला, वैभव और समृद्धि का। आज का दिन आनंद, सामाजिक मेलजोल, कला, सौंदर्य, और संबंधों के लिए अत्यंत मंगलकारी रहेगा। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।
मेष 2,7,7
आज प्रेम और रचनात्मकता से दिन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और नई प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। बैंक से लाभदायक समझौता हो सकता है। आज धन उधार लेने का मन बना सकते हैं किंतु उधार न लेना ही श्रेस्कर होगा। अगर आज उधार लिया तो कभी चुकता नहीं कर पाएंगे।
वृषभ 1,6,6
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। सौंदर्य और कला से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। कार्य कौशल में वृद्धि होती दिख रही है। भाग्य आपके साथ है, हर कार्य मे सफलता मिलेगी। सूर्य भेदी प्राणायाम करें, लाभ होगा।
मिथुन 12,5,5
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन कार्यों में सफलता निश्चित है। यात्राएँ लाभदायक रहेंगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा संभव है। गुप्त प्रेम की योजना बना सकते हैं आप। अगर आप प्रेम में हैं तो वो एक तरफा हो सकता है। सन्तान की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकते हैं आप। किसी बिछुड़े व्यक्ति से पुनः मिलन हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा।
कर्क 11,4,4
आज भावनाओं और प्रेम से भरा दिन रहेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। कोई नया अवसर या शुभ समाचार मिल सकता है। सफलता पर कोई अवार्ड मिल सकता है। मनचाहे दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। आज आप हर काम स्फूर्ति से पूरा करेंगें। एजुकेशन सम्बंधित कार्य आज आप निबटा सकते हैं।
सिंह 10,3,3
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सौहार्द रहेगा। कला, मीडिया या फैशन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन सुनहरा रहेगा। आज आप बड़ी जिम्मेवारी से सलाह देंगे। आज प्राशासनिक कौशल के लिए आपकी बड़ाई होती दिख रही है।
कन्या 9,2,2
आज काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ होता दिख रहा है। ईमानदारी से, विद्या अध्ययन से लाभ होता दिख रहा है। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। धन सम्बन्धी गतिविधयां बढ़ सकतीं हैं।
तुला 8,1,1
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आकर्षण और सफलता दोनों बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपनों से साझा की गई परेशानी का हल मिल सकता है।
वृश्चिक 7,12,12
आज आत्मनिरीक्षण और योजना का दिन है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता और नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में समझ और विश्वास बढ़ेगा। किसी विदेशी को जीवनसाथी बनाने का मन बना सकते हैं आज आप। गुप्त सम्पर्कों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिसर्च सम्बंधित गतिविधयों में मन लगेगा। निवेश किये गए धन पर कुछ विचार कर सकते हैं।
धनु 6,11,11
आज मित्रों और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। हर तरफ़ से सफलता मिलती दिख रही है। मन चाही नौकरी जॉइन कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है, उपलब्धियों भरा दिन रह सकता है।
मकर 5,10,10
आज करियर में सफलता के योग हैं। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। कोई मनचाही नौकरीं मिल सकती है। जो जातक बहुत दिनों से कस्टम्स में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरीं करने का सोच रहे थे, उनकी मनोकामना आज पूरी होती दिख रही है।
कुम्भ 4,9,9
आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्राएँ और नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक संबंधों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आज आप पुश्तैनी जायदाद, विदेशी सम्पत्ति, या आयात की गई वस्तुओं की बात कर सकते हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा सम्बन्धी निर्णय ले सकते हैं आज आप।
मीन 3,8,8
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। व्यापार में लाभ और नए सौदे बन सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनाएँ गहरी होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाई बहिन का ख्याल रखें। सम्भव हो तो छोटी यात्रा आप टाल दें। किसी भी अप्रिय सिचुएशन से बचने के लिए घर का पुराना सामान या कबाड़ बेच दें या फेंक दें। दुर्गा के 32 नामों का पाठ कम से कम 11 बार करें।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







