राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आर्थिक मामलों में कोई अच्छा निर्णय होगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। मनचाहे लोगों से मित्रता हो सकती है।

आज का दिन रचनात्मक और शांतिपूर्ण रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। यात्रा से लाभ। रिश्तों में पारदर्शिता और सच्चाई बढ़ेगी। करियर में प्रगति। ग़ैरजातीय विवाह का मन बना सकतें हैं आप। भाग्यशाली अवसर मिलते मिलते रह जायेंगें ।

Aaj Ka Rashifal: यात्रा, शिक्षा और नई योजनाओं में सफलता। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। 

Aaj Ka Rashifal: आज चन्द्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से गोचर कर रहा है, जो शुक्र का नक्षत्र है और शुक्र वृश्चिक राशि से गोचर कर रहा है।  आज का दिन आकर्षण, प्रेम, रचनात्मकता, आराम, भोग-विलास और संबंधों में गहराई देने वाला है। आज रिश्तों में गहराई आएगी, आर्थिक अवसर और करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी। साझेदारी में सफलता मिलेगी। आज आत्मचिंतन का दिन है, मेडिटेशन का दिन है। अगर कोई रोग सता रहा है तो डॉक्टर को अवश्य कंसल्ट करें। इम्युनिटी आज कम रह सकती है। जीवसाथी से दूरी रह सकती है। आज आपके लिए वाणी और बातचीत का प्रभाव बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण वार्ता या समझौता सफल होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स आज आप कर सकते हैं। किसी रोग से निजाद पाने के लिए हॉस्पिटल जा सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होता दिख रहा है। सन्तान को competition में सफलता मिलती दिख रही है।

मेष 2,7,8

आज कार्यक्षेत्र में आकर्षण और व्यक्तित्व चमकेगा। आर्थिक रूप से सुधार आएगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। भावनाओं में संतुलन रखें। सरल और मधुर वाणी आज काम निबटाने में सहायक सिद्ध होगी। गैर कानूनी कार्य करने से बचें। अगर किसी ऐसी परिस्थिति में घिर जाएं जहां से बाहर आने का रास्ता न दिखे तो दुर्गा के 32 नामों को 11 बार जपें अथवा सुनें।

वृषभ 1,6,7

आज रिश्तों में गहराई आएगी, आर्थिक अवसर और करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी। साझेदारी में सफलता मिलेगी। आज आत्मचिंतन का दिन है, मेडिटेशन का दिन है। अगर कोई रोग सता रहा है तो डॉक्टर को अवश्य कंसल्ट करें। इम्युनिटी आज कम रह सकती है। जीवसाथी से दूरी रह सकती है।

मिथुन 12,5,6

आज आपके लिए वाणी और बातचीत का प्रभाव बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण वार्ता या समझौता सफल होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स आज आप कर सकते हैं। किसी रोग से निजाद पाने के लिए हॉस्पिटल जा सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होता दिख रहा है। सन्तान को competition में सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क 11,4,5

आज घर-परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में कोई अच्छा निर्णय होगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। मनचाहे लोगों से मित्रता हो सकती है। भाग्य आपके साथ है। सट्टे से, शेयर मार्केट से लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह 10,3,4

आज आपकी आकर्षण शक्ति और नेतृत्व दोनों बढ़ेंगे। लोग आपकी बात मानेंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। जिम्मेवारी वाले पद पर आसीन हो सकते हैं आप। माँ को आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज घर बदल सकते हैं, लेखन के कार्यों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

कन्या 9,2,3

आज लिखा पढ़ी के कार्य निबटाने का दिन है। भावनाओं में गहराई रहेगी। किसी पुराने रिश्ते से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।  जिनका वीसा लगना है, उनको आज वीसा मिल जाएगा। अजनबियों के साथ घनिष्ट मित्रता हो सकती है। लेखन के कार्यों में मन लगेगा। रुकी हुई ऑनलाइन पेमेंट आज मिल सकती है।

तुला 8,1,2

आज का दिन रिश्तों में सामंजस्य ले कर आया है। प्रेम जीवन में प्रगति होगी। करियर में सहयोग मिलेगाऔर आर्थिक सुधार होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पुरानी वस्तुओं से लाभ होता दिकन रहा है। धोखा धड़ी से बचें। धन कैसे बनाया जाए, इस पर आज आप विचार कर सकते हैं। अपने कौशल को और निखार सकते हैं आप।

वृश्चिक 7,12,1

आज रिश्ते गहराएगें। प्रेम, कला और करियर में सफलता के योग बनतें हैं। कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना बनती है। गुप्त गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। अपनी मेहनत से काम बन सकते हैं।

धनु 7,11,12

आज का दिन रचनात्मक और शांतिपूर्ण रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। यात्रा से लाभ। रिश्तों में पारदर्शिता और सच्चाई बढ़ेगी। करियर में प्रगति। ग़ैरजातीय विवाह का मन बना सकतें हैं आप। भाग्यशाली अवसर मिलते मिलते रह जायेंगें ।

Read More: Spider Noir OTT Release: स्पाइडर नोयर कब आएगी OTT पर? Nicolas Cage की डार्क स्पाइडी सीरीज का पूरा अपडेट

मकर 6,10,11

आज सफलता का दिन है। भाग्य हर तरह से साथ दे रहा है। जो जातक नौकरीं ढूंढ रहे हैं उनको मनचाही नौकरीं मिल जाएगी। मनचाहे अवसर हाथ लगेंगें। मित्रों और नेटवर्क से लाभ मिलेगा। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। प्रेम जीवन में गर्मजोशी। नए अवसर सामने आएँगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होती दिख रही है।

कुम्भ 5,9,10

आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरकार के साथ कोई समझौता होता दिख रहा है। विद्यार्थी कोई professional course कर सकते हैं। नौकरीं पेशा लोगों को आफिस में टेंशन रह सकती है। वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी। अधिकार और सम्मान मिलेगा।

मीन 4,8,9

आज भाग्य प्रबल रहेगा। यात्रा, शिक्षा और नई योजनाओं में सफलता। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कलात्मक और रचनात्मक कार्य फलेंगे। पुश्तैनी जायदाद को लेकर कोई फैसला कर सकते हैं आज के दिन। वाहन की मरम्मत करा सकते हैं। रिसर्च के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। छोटी बचियों को सफ़ेद मिठाई बांटें। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button