राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में, शनि मीन में कर्म और सफलता का शक्तिशाली संयोग

आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और शनि देव मीन राशि में स्थित हैं। यह संयोग कर्म, धैर्य और सफलता का मजबूत संदेश देता है। आज की गई मेहनत आने वाले समय में कई गुना फल देगी।

Aaj Ka Rashifal:चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में, शनि देंगे कर्म का परिणाम

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहा है जो शनि देव का नक्षत्र है, और शनि स्वयं मीन राशि में स्थित हैं। यह योग दिन को बनाता है अनुशासन, जिम्मेदारी, कर्मनिष्ठा और आध्यात्मिक जागरूकता से भरा हुआ। आज का दिन स्थिरता, योजनाओं को मूर्त रूप देने और धैर्यपूर्वक सफलता पाने का संकेत दे रहा है। पुष्य यानी पोषण जो कर्म से फल, और धैर्य से सफलता देता है।”आज जो मेहनत करेंगे, वह आने वाले समय में सौ गुना फल देगी। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।

मेष 10,11,12

आज कर्मप्रधान दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। जो जातक second source of income की ताक में हैं, उनको आज कुछ विकल्प मिल सकता है। office में प्रमोशन की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय संतुलित रहेगा।

वृषभ 9,10,11

आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। जो कार्य लंबे समय से रुके थे, वे पूरे होंगे। छात्रों और शोध कार्य से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल है। समाज सेवी संस्था से, उच्च अधिकारियों से सम्पर्क बढ़ेंगें। समाज सेवा के कार्य कर के खुशी मिलेगी। यश व मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मिथुन 8,9,10

आज का दिन बहुत बिजी रहेगा। आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में संवाद आवश्यक रहेगा। घर का पुराना सामान निकालने से या रिपेयर कराने से मन को सुकून मिलेगा और कुछ हल्का भी महसूस करेंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का दिन रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होता दिख रहा है। नौकरीं पेशा लोगों को आफिस में काम में मन नहीं लगेगा।

कर्क 7,8,9

आज रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ सफल होंगी। किसी नए अवसर का संकेत है। किसी समाज सेवी संस्था में अपनी सेवा दे सकतें हैं। सरकारी अफसरों से जान पहचान बढ़ेगी। विदेश के और प्रॉपर्टी के काम आज के लिए टाल सकतें हैं तो टाल दें, tension और धोखा मिल सकता है।

सिंह 6,7,8

आज दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, पर मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और थकान से बचें। समाजसेवी संस्था में गैरकानूनी कार्य करने से बचें। अगर हम किसी से भी कुछ भी expect न करें तो हमारी बहुत सी समस्याएं हल हो सकतीं हैं। जब भी दो लोग मिल कर व्यवसाय कर रहें होतें हैं तो दोनों को ही पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए अन्यथा मन मुटाव होने के chances रहते हैं। अगर आप भी partnership में व्यवसाय कर रहें हैं तो इस बात का ख्याल रखें।

कन्या 5,6,7

आज का दिन रचनात्मकता और सफलता का है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग बढ़ेंगें। कला व खेल में रुचि बढ़ेगी।

तुला 4,5,6

आज घर-परिवार से जुड़ी चिंताएँ सुलझेंगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य से कार्य लें, जल्दबाज़ी से बचें। प्रॉपर्टी सम्बंधित कार्य आज आप निबटा सकतें हैं। शेयर मार्किट से जुड़े लोगों के लिए, कथा वाचकों के लिए,लेखकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकतें हैं आप।

Read More: Anushka Sharma: 7 साल बाद अनुष्का शर्मा की दमदार एंट्री, ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर बढ़ा क्रेज

वृश्चिक 3,4,5

आज का दिन नए संपर्कों और अवसरों से भरा रहेगा। यात्राएँ लाभकारी होंगी। प्रेम जीवन में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। परिवार में माहौल आनंददायक रहेगा। जो जातक अपनी पुस्तक या लेख छापना चाह रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी होगी। ट्रांसफर आर्डर में बदलाव आ सकता है। विद्यार्थी किसी कला समनबन्धित कोर्स में एडमिशन ले सकतें हैं।

धनु 2,3,4

आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन आगमन के योग हैं। व्यापारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। महंगी काम की वस्तुएं या गोल्ड खरीद सकतें हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। जन्म स्थान से दूर जाने के योग बनतें हैं। ट्रांसफर ऑर्डर स्थगित हो सकतें हैं।

मकर 1,2,3

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलेगी। पुराने प्रयास सफल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।आज आप साहस के साथ आगे बढेंगें। मन की इच्छाओं को कार्यान्वित करते दिख रहें हैं आप। लेखकों के कौशल में वृद्धि होगी। कहीं से कमीशन चेक मिल सकता है।

कुम्भ 12,1,2

आज आत्मनिरीक्षण का दिन है। निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी आवश्यकता होगी। गुप्र गतिविधियों से लाभ होता दिख रहा है। खोई वस्तुएं मिल सकतीं हैं। धन कैसे बनाया जाय, इस पर विचार कर सकतें हैं। इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलता दिकन रहा है।

मीन 11,12,1

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी, और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज मेडीटेशन का दिन है। अपने इष्ट व गुरु से जुड़े, लाभ होगा। भाग्य साथ दे रहा है। गुप्त गतिविधियों से समस्या आ सकती है। लालच और स्वार्थ छोड़ कर कार्य करने से लाभ होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button