Aaj Ka Rashifal: भावनाओं से नहीं, समझदारी से निर्णय लें आज कर्म व बुद्धि दोनों की होगी परीक्षा
आज चंद्रमा मिथुन राशि में और राहु के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिससे दिन मानसिक रूप से संवेदनशील और निर्णयों के लिहाज़ से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भावनाओं में बहने के बजाय तार्किक सोच अपनाना आवश्यक होगा। कार्य, परिवार और रिश्तों में विवेक से लिया गया निर्णय ही लाभदायक सिद्ध होगा।
Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा मिथुन में और राहु कुम्भ में मानसिक उतार-चढ़ाव और गहन विचारों का समय
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा मिथुन राशि से गोचर कर रहा है। चन्द्रमा राहु के नक्षत्र आर्द्रा से गोचर कर रहा है, जबकि राहु स्वयं कुम्भ राशि में गोचर कर रहा हैं। आज का दिन कुछ विशेष और संवेदनशील रहेगा। मानसिक उतार-चढ़ाव, परिवर्तनशीलता, और गहन सोच-विचार का दिन रहेगा। भावनाओं और निर्णयों में विवेक ज़रूरी रहेगा। यह दिन कर्म और बुद्धि, दोनों की परीक्षा लेगा। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।
मेष 10,11,11
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है, परंतु धैर्य से स्थिति सँभल जाएगी। परिवार में किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा।
वृषभ 9,10,10
आज का दिन कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान संभव है।
मिथुन 8,9,9
आज विचारों की अधिकता रहेगी। निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। शाम के बाद हालात सुधरेंगे।
कर्क 7,8,8
आज का दिन आत्मचिंतन का है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन संभव है। भावनाओं में बहने से बचें। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है।
सिंह 6,7,7
आज के दिन मित्रों या सहयोगियों से मतभेद हो सकता है। अपनी बात शांत स्वर में रखें। व्यापार में सावधानी रखें। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या 5,6,6
आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देर से मिलेगा, पर मिलेगा ज़रूर। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सलाह की आवश्यकता होगी।
तुला 4,5,5
आज भाग्य आपका साथ देगा, पर जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान पहुँचा सकता है। किसी यात्रा या नए अवसर की संभावना बन रही है। परिवार में सहयोग रहेगा।
वृश्चिक 3,4,4
आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। किसी पुराने संबंध या विचार से दूरी बनानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में गोपनीयता बनाए रखें। शाम सकारात्मक रहेगी।
धनु 2,3,3
आज रिश्तों और साझेदारी में कुछ तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में समझौते का रवैया अपनाएँ। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में संवाद आवश्यक रहेगा।
मकर 1,2,2
आज का दिन व्यस्त रहेगा, पर मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुकून और सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ 12,1,1
आज का दिन विचारों में उलझन ला सकता है। अपने निर्णय स्वयं लें, दूसरों पर निर्भर न रहें। शाम के बाद राहत मिलेगी।
मीन 11,12,12
आज मानसिक शांति बनाए रखना ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






