Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्य, करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल
आज का राशिफल पढ़कर जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा पूरा भविष्यफल। जानें आज किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी।
Aaj Ka Rashifal: धोखाधड़ी (Fraud) से सावधान रहें। विदेश से जुड़े मामलों में समस्या आ सकती है।
Aaj Ka Rashifal: आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रही है। करियर, धन, प्रेम, शिक्षा और स्वास्थ्य पहलू पर जानिए आज आपका दिन कैसा रहेगा।
मेष (1,8,9)
आज ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों उच्च स्तर पर रहेंगे। करियर में नई शुरुआत, नया प्रोजेक्ट या यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम जीवन में उत्साह और नयापन आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धोखाधड़ी (Fraud) से सावधान रहें। विदेश से जुड़े मामलों में समस्या आ सकती है।
वृषभ (12,7,8)
वित्तीय फैसलों में आज सावधानी बेहद जरूरी है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दोपहर के बाद किसी नए अवसर का संकेत मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुप्त योजनाएं परेशानी और निराशा का कारण बन सकती हैं। पार्टनरशिप में धोखे की आशंका है, सतर्क रहें।
मिथुन (11,6,7)
आज साझेदारी और रिश्तों में मजबूती आएगी। बातचीत में आपका प्रभाव साफ नजर आएगा। करियर में सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी से कुछ दूरी बन सकती है या आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं।
कर्क (1,10,5,6)
आज काम के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, लेकिन दिन के अंत तक काम पूरा होगा और प्रशंसा भी मिलेगी। रिश्तों में स्पष्टता आएगी। मनपसंद नौकरी मिलने के योग हैं। बच्चों के लिए मेडिकल सलाह या किसी वकील से सलाह ले सकते हैं। संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
सिंह (9,4,5)
आज रचनात्मकता चरम पर रहेगी। प्रेम जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। बच्चों या युवा सदस्यों से खुशी मिलेगी। करियर में आपके विचार चमकेंगे। बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे। कला के क्षेत्र में नाम और पहचान मिल सकती है। अनजान लोग मित्र बन सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या (8,3,4)
घर और परिवार के लिए दिन शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई काम आगे बढ़ सकता है। भावनाएं थोड़ी तीव्र रहेंगी, लेकिन संवाद से समाधान संभव है। मां की ओर से चिंता हो सकती है। ट्रांसफर ऑर्डर या घर बदलने को लेकर तनाव रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। क्रोध से बचें।
तुला (7,2,3)
आज आपकी तेज बुद्धि और बोलने की कला सफलता दिलाएगी। छोटी यात्रा लाभकारी रहेगी। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। लेखन से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं। जीवनसाथी से व्हाट्सएप पर प्यार भरी बातें होंगी।
वृश्चिक (6,1,2)
आज आप अपनी प्रतिभा को निखारने के बारे में गंभीरता से सोचेंगे। धन अर्जन और “मैं अमीर कैसे बनूं” जैसे विचार आपको नई योजना बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। मेडिकल स्कॉलरशिप या किसी सफलता से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
धनु (5,12,1)
करियर में उछाल, बेहतरीन निर्णय और नेतृत्व क्षमता आज आपको सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। यात्रा का शुभ योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कला और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर (4,11,12)
आज मन गहरे विचारों में डूबा रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। निवेश के रूप में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मां के साथ मिलकर कोई गुप्त योजना बना सकते हैं।
कुम्भ (3,10,11)
मित्रों, टीमवर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। कोई बड़ी जानकारी या नया अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। करियर में प्रगति होगी। उच्च पद, मनचाही नौकरी, नाम और शोहरत मिलने के योग हैं। परिवार के साथ बिजनेस प्लान पर चर्चा हो सकती है।
मीन (2,9,10)
करियर में बड़ी प्रगति और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आपके निर्णय सही दिशा देंगे। सुनारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। बॉस या पिता की सलाह से बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। वाणी से लाभ होता दिख रहा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







