राशिफल

Lucky Color of Handkerchief: रूमाल से भी संवर सकती है आपकी जिंदगी, राशि के अनुसार जानें अपना भाग्यशाली रंग

Lucky Color of Handkerchief: अगर आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का रुमाल अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे।

Lucky Color of Handkerchief: खूबसूरत बनाना है अपना जीवन, तो राशि के हिसाब से इस रंग का रखें रूमाल

वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं। वहीं कई रंग हमारे लिए अशुभ भी रहते हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो अगर आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का रुमाल अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे। आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन से रंग का रुमाल रखना शुभ रहता है-

मेष

इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपने साथ लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

वृषभ

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी जेब या पर्स में सफेद, हरा, फिरोजी या चांदी का रूमाल रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके लिए शुभ समाचार आएगा। आपको काम में भी सफलता मिलेगी।

मिथुन

इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के लोगों को अपने साथ हरा, नीला, बैंगनी और समुद्री हरा रंग का रूमाल रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि तेज होगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा आएगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कर्क

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इस राशि के लोगों को सफेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या केसरिया रंग का रूमाल रखने से लाभ होगा। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसलिए इस राशि के जातकों को लाल, केसरिया, गुलाबी, पीला और सफेद रंग का रूमाल रखना चाहिए। इससे सकारात्मक विचार बढ़ेंगे और सूर्य देव की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

कन्या

इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के लोगों को हरा, तोता रंग, नीला, बैंगनी और पीले रंग का रूमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और धार्मिक मामलों में आस्था बढ़ेगी, माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपने साथ सफेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का रूमाल रखना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में तरक्की के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी होगा।

Read More:- Narmada Jayanti 2024: 16 फरवरी को मनाई जाएगी नर्मदा जयंती, भोलेनाथ के पसीने से हुई थी उत्पत्ति, पढ़ें रोचक कथा

वृश्चिक

इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए इस राशि के लोगों को हमेशा अपने साथ लाल, गुलाबी, सफेद या केसरिया रंग का रूमाल रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आपको नई शक्ति और ऊर्जा मिलेगी। जमीन और गाड़ी खरीदने का सपना साकार होगा।

धनु

इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रूमाल अपने पास रखना बहुत फलदायी रहेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में शुभता और सफलता ही आएगी।

मकर

इस राशि का स्वामी शनि है। इसलिए इस राशि के जातकों को नीला, काला, बैंगनी, आसमानी और सफेद रंग का रूमाल अपने पास रखना चाहिए।

कुम्भ

इस राशि का स्वामी शनि है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए काला, नीला, हरा और सफेद रूमाल रखना शुभ फलों में वृद्धि करेगा।

मीन

इस राशि का स्वामी भी बृहस्पति है। इसलिए इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया, लाल, सफेद और गुलाबी रंग का रूमाल अपने पास रखना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button