भारत

मैडम तुसाद में अब शोभा बढ़ाएगी, अरविंद केजरीवाल की मोम की प्रतिमा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी। अरविंद केजरीवाल ने विश्व के मशहूर म्युजियम में अपनी इस प्रतिमा को लगवाने की अनुमति दे ही है।

बता दें, अरविंद केजरीवाल देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिनकी प्रतिमा लंदन स्थित इस मशहूर म्युजियम में लगेगी।

arvind-kejriwal

गौरतलब है कि 11 जनवरी को मैडम तुसाद म्युजियम की ओर से केजरीवाल को लिखे पत्र में उनकी प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी गई थी, जिसको अब अनुमति दे दी गई है।

खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल का यह मोम का पुतला सादे कपड़ो में नमस्कार करते हुए लगाया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button