लाइफस्टाइलसेहत

Sleeping on Stomach Side Effects: पेट के बल सोना क्यों है सेहत के लिए खतरनाक? जानिए छिपे हुए नुकसान

Sleeping on Stomach Side Effects,पेट के बल सोना शुरुआत में आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव, गर्दन और कंधों में दर्द, चेहरे पर झुर्रियां और पिंपल्स, पाचन संबंधी दिक्कतें और यहां तक कि गर्भावस्था में खतरा भी बढ़ सकता है।

Sleeping on Stomach Side Effects:स्वस्थ नींद के लिए बदलें सोने की आदत

Sleeping on Stomach Side Effects:अक्सर लोग थकान या आदत की वजह से पेट के बल सो जाते हैं। शुरुआत में यह पोजीशन आरामदायक लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर पर कई तरह के बुरे असर पड़ते हैं। पेट के बल सोना शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर यह आपकी आदत है, तो इसे धीरे-धीरे बदलने की कोशिश करें। पीठ के बल या करवट लेकर सोना हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा सुरक्षित और सेहतमंद पोजीशन है।

रीढ़ की हड्डी पर दबाव

9125a3f2da32fb3b6192824d609d741c17558707293981222 original

रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर का सबसे अहम सहारा है। पेट के बल सोने से स्पाइन पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और उसकी नैचुरल शेप बिगड़ने लगती है। इसके चलते पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और लंबे समय में स्लिप डिस्क जैसी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।

Read More : Healthy Lifestyle: दही और छाछ में से कौन है  सेहत, पाचन के लिए फायदेमंद?

 गर्दन और कंधों में दर्द

इस पोजीशन में सांस लेने के लिए सिर को एक ओर मोड़ना पड़ता है। लगातार ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ जाता है। यही वजह है कि सुबह उठते ही गर्दन अकड़ना, दर्द या सिरदर्द की समस्या आम हो जाती है। कंधों पर दबाव पड़ने से उनमें भी जकड़न आ सकती है।

Read More : Body Symptoms: यदि दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं की शरीर में हो रहा है प्रोटीन की कमी

 चेहरे की त्वचा पर असर

पेट के बल सोने से चेहरा लगातार तकिए से दबा रहता है। इससे स्किन पर बार-बार रगड़ होती है, जिसके कारण झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं। साथ ही पिंपल्स, दाग-धब्बे और एलर्जी की समस्या भी बढ़ सकती है, खासकर उन लोगों में जिनकी त्वचा ऑयली है।

Read More : Blood Cancer Awareness Month: ब्लड कैंसर अवेयरनेस मंथ 2025, स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा

 पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर

sleeping on stomach 1755926979

पेट के बल सोना पाचन तंत्र के लिए भी ठीक नहीं है। इस दौरान पेट पर दबाव बढ़ने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से गैस्ट्रिक ट्रबल और एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ जाता है।

Read More : Indoor Games for Mental Health: मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये इंडोर गेम

 गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट के बल सोना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता। इससे गर्भाशय पर दबाव बढ़ता है, जो न केवल मां बल्कि शिशु के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। यह भ्रूण के विकास को प्रभावित कर सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button