मनोरंजन

Joseph Vijay: थलापति विजय का जन्मदिन, फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं!

Joseph Vijay, जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें हम सभी प्यार से "थलापति विजय" के नाम से जानते हैं,

Joseph Vijay : फिल्मों से दिलों तक, थलापति विजय की कहानी उनके जन्मदिन पर

Joseph Vijay, जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें हम सभी प्यार से “थलापति विजय” के नाम से जानते हैं, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। हर साल यह दिन उनके लाखों प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर #HBDThalapathyVijay जैसे हैशटैग ट्रेंड करते हैं, और उनके फैंस जगह-जगह पोस्टर, केक कटिंग करते हैं।

Joseph Vijay की करियर की शुरुआत

विजय न केवल एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर, सिंगर और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 1992 में फिल्म “नालय थिरपू” से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया, जिसे उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं और साउथ इंडियन सिनेमा के टॉप एक्टर्स में शुमार हो गए।

Joseph Vijay
Joseph Vijay

क्यों बुलाते है उन्हें थलापति?

Joseph Vijay की फिल्मों में एक खास बात होती है उनका करिश्माई अंदाज़, सामाजिक संदेश और ज़बरदस्त एक्शन व डांस। घिल्ली, थुप्पक्की, मर्सल, मास्टर, और लेओ जैसी फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि विजय को जन-जन का हीरो बना दिया। उनके फैन्स उन्हें “थलापति” यानी “लीडर” कहकर बुलाते हैं, और ये टाइटल उन्होंने अपने काम और व्यवहार से सही मायनों में हासिल किया है।

Read More : Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 कब और कहा होगी रिलीज़? जानिए फ्री में देखने का सीक्रेट जुगाड़!

रियल लाइफ हीरो हैं Joseph Vijay

Joseph Vijay न केवल ऑन-स्क्रीन हीरो हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी वो समाज की भलाई के लिए काम करते रहते हैं। Joseph Vijay ने कई बार अपने फैंस को रक्तदान, वृक्षारोपण और शिक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में प्रेरित किया है। उनका जन्मदिन भी अक्सर फैंस द्वारा जरूरतमंदों को खाना खिलाने, स्कूल बैग बांटने, और मेडिकल कैंप लगाने जैसे नेक कामों के साथ मनाया जाता है।

Joseph Vijay
Joseph Vijay

Read More : Pawan Kalyan: जुलाई में होगी ब्लॉकबस्टर्स की बारिश! साउथ सिनेमा से 5 तगड़ी फिल्में

करियर की सबसे बड़ी फिल्म

2024 में उनकी फिल्म “GOAT: Greatest Of All Time” को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह है। ये फिल्म Joseph Vijay के करियर की एक और बड़ी मील का पत्थर मानी जा रही है। हर फिल्म के साथ उनका स्टारडम और भी ऊँचाइयों को छूता जा रहा है। Joseph Vijay का जन्मदिन न सिर्फ उनके जीवन का विशेष दिन है, बल्कि यह उन करोड़ों फैन्स के लिए एक उत्सव बन चुका है, जो उन्हें दिल से चाहते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button