Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए यूपी में कैसा है मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल की बात करें तो आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Weather Update: जानिए कैसा है आज बिहार में मौसम का मिजाज, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update: दिल्ली में पिछले हफ्ते बारिश के बाद भी बादल छाए रहे, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की बारिश का अनुमान है। राजस्थान और गुजरात में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के हाल की बात करें तो आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।
नोएडा में बिगड़ा मौसम का मिजाज
नोएडा में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। यहां बादलों की आवाजाही के बीच मौसम खराब होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज शहर में तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आ सकती है।
जानिए कैसा है आज बिहार में मौसम का हाल
बिहार में कल गरज, बिजली और 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रह सकता है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरकाशी में 7 और 8 मई को भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अन्य जिलों में 6, 7 और 8 मई को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा के लिए बैठक में अधिकारियों को अलर्ट ऑड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियों में जुट गई है।
यूपी का मौसम अपडेट
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन की तुलना में रात के समय मौसम बेहतर हो रहा है। रात में हवा चलने से मौसम सुहाना हो जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की जा रही है। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम बदल गया है। यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।
Read More : Weather Update: दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का सितम जारी, 5 और 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर बारिश की संभावना
राजस्थान में इस हफ्ते आंधी-बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी व बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार से पांच दिन राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भाग में तेज मेघ गर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान लोगों को लू से राहत मिलेगी। इसके अनुसार आज भी पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वायुमंडल के निचले स्तरों में आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान व दूसरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com