मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 23, 24 और 25 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

Weather Update: जानिए यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। पिछले दो दिनों में बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में अभी बदलाव के आसार हैं। आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है। वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में छाये रहेंगे बादल

पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह धुंध रह सकती है। आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 23 से 26 फरवरी के बीच आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री तक रह सकता है। 27 फरवरी को बारिश की संभावना है। सुबह के समय बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश रहेगी। 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री रह सकता है।

बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अररिया, खगड़िया, भागलपुर, गया, मुंगेर और जमुई समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। खासकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में ओलावृष्टि का खतरा है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने 23, 24 और 25 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। राज्य के पूर्वी जिलों में आंधी आने या बिजली गिरने या ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश से फसलों को भारी नुकसान

हरियाणा और पंजाब में खराब मौसम का असर खेती पर पड़ा है। शुक्रवार को तेज हवाओं और बारिश के चलते गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। करनाल, पानीपत, कैथल और फतेहाबाद में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत शुष्क रहने के आसार है।

Read More: Weather Update: जानिए आने वालें दिनों में दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल, बिहार के इस जिले में आंधी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम फिर बदल गया है। कई इलाकों में तापमान कम हुआ है और सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों में आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्र में बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार, आज राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button